फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four helpers of Chinese citizen arrested, investigation handed over to UP STF

Greater Noida: चीन के नागरिकों के चार मददगार गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ करेगी जांच

Tue, 28 Jun 2022 05:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 28 Jun 2022 05:12 AM IST
सार

चीन के नागरिकों की भारत में अवैध रूप से रहने में मदद करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रवि नटवरलाल ठक्कर, पुष्पेंद्र, हैलूंग नेइले नेवमें उर्फ एलन और प्रदीप को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रवि नटवरलाल ठक्कर हवाला समेत कई अन्य मामलों में वांछित था। 

विज्ञापन
Four helpers of Chinese citizen arrested, investigation handed over to UP STF
पुलिस की गिरफ्तर में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध रूप से भारत में रहने वाले चीन के नागरिकों के चार मददगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हवाला समेत अन्य मामलों में वांछित और मामले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे रवि नटवरलाल ठक्कर और उसके साथी पुष्पेंद्र को दिल्ली के गौतम नगर से गिरफ्तार किया गया। जबकि घरबरा के गेस्ट हाउस के चाइनीज क्लब की मैनेजर असम निवासी हैलूंग नेइले नेवमें उर्फ एलन और कानपुर देेहात निवासी प्रदीप को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


मामले में घरबरा गांव के गेस्टहाउस में अवैध रूप से पब और आदि संचालित होने के मामले में हलका इंचार्ज दरोगा दीपक, सिपाही प्रमोद और मोहित को लाइन हाजिर कर दिया गया है। देश की सुरक्षा से जुड़े इस मामले की जांच यूपी एसटीएफ को सौंप दी गई है। अब तक बीटा-2 थाना पुलिस इसकी जांच कर रही थी। अधिकारियों के मुताबिक यूपी एसटीएफ को केस से संबंधित दस्तावेज जल्द सौंप दिए जाएंगे। आरोपी को बीटा-2 लाने के बाद सोमवार सुबह से ही केंद्र स्तर की एजेंसी, आईबी, एसटीएफ, जीएसटी आदि के अधिकारी वहां पहुंच गए और गहनता से पूछताछ में जुट गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 11 जून को बिहार के इंडो-नेपाल बार्डर से सीमा सुरक्षा बल ने चीन के दो नागरिकों लु लैंग और यूं हेलंग को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों के ग्रेनो की पॉश सोसाइटी जेपी ग्रींस के फ्लैट निवासी चीन के नागरिक जू फाई उर्फ कैरी के पास रुकने की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर जू फाई और उसकी महिला मित्र पटेखे रेनुओ को गुरुग्राम के होटल से गिरफ्तार किया। रिमांड पर पूछताछ में घरबरा के गेस्ट हाउस में अवैध रूप से चल रहे पब और कसीनो का खुलासा हुआ। यहां चीन के नागरिकों के मौज मस्ती के लिए 30 से अधिक पूर्वोत्तर की युवतियों के काम करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चीन के नागरिकों के मददगार रवि नटवरलाल की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने उसके फ्लैट में भी दबिश देकर वहां से बीएमडब्ल्यू कार, पांच करोड़ का कैंसिल चेक आदि बरामद किया था। पुलिस पूरे मामले का सूत्रधार रवि नटवरलाल को मान रही थी। शनिवार को उसका लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस की कई टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। गंभीर मामले में डीसीपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन से बीट के सिपाही से लेकर थानेदार की भूमिका की जांच के आदेश दिए थे। हालांकि जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।

मंगेतर की मदद से पकड़ा गया
रवि कुमार नटवरलाल ठक्कर ने फरार रहने के दौरान तीन लाख की नई बाइक से पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली का चक्कर लगाया था। पुलिस को चकमा देने के लिए अपना मोबाइल साथी को दे दिया। उनके कब्जे से नई तीन लाख की बाइक, थार, 18 लाख की कीमती घड़ियां, कुछ बिल और नकदी बरामद की हैं।

मंगेतर से मिलने पहुंचने पर पकड़ा गया आरोपी
रवि और पुष्पेंद्र दोनों दिल्ली के गौतम नगर में मिलने आए थे। रवि की 8 जून को सगाई हुई थी। रवि के अधिवक्ता ने बताया कि पुलिस ने उसकी मंगेतर से पूछताछ की। पुलिस ने उसकी मंगेतर से कॉल कराकर रवि को मिलने के लिए बुलाया गया। इसके बाद उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

नई थार पर लगा है डॉक्टर का स्टीकर
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से थार बरामद की है। थार रवि नटवरलाल के नाम है और उसके गुजरात स्थित पते पर रजिस्टर्ड है। उसके आगे के शीशे का डॉक्टर का स्टीकर लगा हुआ था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने चीन में साढ़े तीन साल रहकर एमबीबीएस की लेकिन वह पढ़ाई पूरी नहीं कर पाया था। आरोपी चीन में संदिग्ध लोगों के संपर्क में आया और भारत में आकर गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed