फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four deaths due to fever in Akera in two weeks

दो सप्ताह में आकेड़ा में बुखार से चार मौतें

Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Four deaths due to fever in Akera in two weeks
नूंह। गांव आकेड़ा में बीते दो सप्ताह में बुखार से 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें बुखार से एक सप्ताह में 3 मौत हुई है। एक ओर ग्रामीणों का दावा है कि इन मौतों का कारण डेंगू बुखार है तो दूसरी ओर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के बाद ही कुछ कहने को तैयार है। बृहस्पतिवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विक्रम की देखरेख में गांव में 100 लोगों के सैंपल लिए गए। चारों मौतों के बारे में परिजनों से जानकारी मांगी। बुखार से मरने वालों में अय्युब(38), साकिर (29), दीनू (85) व समीम (12) शामिल है।
विज्ञापन

उपायुक्त शक्ति सिंह के निर्देशानुसार गांव की सभी मुख्य गलियों में फॉगिंग कराई गई। गांव में सुबह से शाम तक फॉगिंग का कार्य चलता रहा। वहीं शुक्रवार को भी गांव में फॉगिंग की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को मच्छरों के बचने के लिए भी जागरूक किया। इस बार प्रदेश के साथ जिले में बीते काफी दिनों से लगातार बरसात हो रही है। जिससे मच्छरों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को हर तरह से सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वैसे जिले में अभी तक डेंगू के कुल 25 केस सामने आए है। उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि आकेड़ा सहित जिले के डेंगू आने वाले गांवों में प्रशासन द्वारा फॉगिंग व जांच का कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में लोग सहयोग करें।
विज्ञापन

घर से मिला मच्छर का लार्वा
जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को मृतक साकिर के घर के पास लार्वा मिले। बृहस्पतिवार को लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लेकिन जिले में डेंगू के दस्तक से स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। ग्रामीण जाहुल ठेकेदार, जाहिद, साबिर मास्टर, अरशद, प्रकाश व साबिर ने बताया कि अचानक बुखार होने से ही नलहड़ मेडिकल कॉलेज और अलवर में मौतें हुई है। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों से आई जांच में डेंगू होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि गांव में बुखार के मरीज है जिनकी जांच के बाद रिपोर्ट आने से ही सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकेड़ा गांव में बृहस्पतिवार को विभाग की कई टीमें लोगों की जांच में जुटी रही। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से उनके साथ है। काफी लोगों की जांच की गई है। अभी कई लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
-डॉ. विक्रम, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed