फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four crore recovered from 11 builders, 31 bank accounts also seized

11 बिल्डरों से चार करोड़ की वसूली, 31 बैंक खाते भी सीज

Fri, 15 Apr 2022 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Four crore recovered from 11 builders, 31 bank accounts also seized
अंसल बिल्डर की संपत्ति सील करते अधिकारी। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन की तहसील सदर की टीम ने बकाएदार बिल्डरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुल 11 बिल्डरों से उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) के 4.01 करोड़ रुपये वसूले गए हैं, जबकि इन 11 में से पांच बिल्डरों के 31 बैंक खातों को सीज किया गया है। तहसील की टीम ने अंसल बिल्डर की तीन करोड़ की संपत्ति को भी कुर्क किया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन सख्ती के साथ यूपी रेरा की आरसी पर बिल्डरों से वसूली कर रहा है। दादरी के बाद सदर तहसील ने भी वसूली की कार्रवाई को तेज कर दिया है। उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार ने बताया कि कुल 11 बिल्डर से 4.01 करोड़ रुपये की वसूली की गई है। अंसल के 17 खातों को भी सीज किया गया है। इनमें जमा धनराशि को जब्त किया जाएगा। अभी धनराशि का आकलन किया जा रहा है। अंसल बिल्डर की तीन करोड़ रुपये की संपत्ति को भी कुर्क किया गया है। उसकी ई-नीलामी कराकर आरसी की धनराशि वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अर्थकॉन कंस्ट्रक्शन बिल्डर के भी आठ बैंक खाते सीज किए गए हैं। ग्रीनबे इंफ्रास्ट्रक्चर के दो, सिक्का ग्रुप के किंडल इंफ्रा के छह बैंक खातों को सीज किया गया है। इन सभी बैंक खातों में जमा धनराशि को जब्त किया जाएगा। इस संबंध में सभी बैंकों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडर्न स्कूल के भी दो बैंक खाते सीज, 26 लाख जब्त
तहसील सदर की टीम ने यूपी रेरा के अलावा श्रमदेय की आरसी पर भी वसूली की है। एसडीएम अंकित कुमार ने बताया कि सेक्टर डेल्टा वन स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल से 26.03 लाख रुपये की वसूली की गई है। स्कूल के दो बैंक खातों को भी सीज किया गया है। इनमें जमा धनराशि को जब्त कर बाकी धनराशि की वसूली की जाएगी। एसडीएस इंफ्रास्ट्रक्चर से 5.17 लाख रुपये की धनराशि वसूल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed