फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   four criminal arrested in police encounter

Noida News: मुखबिर बना बाइक कैब चालक, पुलिस एनकाउंटर में चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2026 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
four criminal arrested in police encounter
- बंद मकानों को निशाना बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 51 लाख के जेवरात और 11.27 लाख नकद बरामद
विज्ञापन


- सूरजपुर कोतवाली पुलिस की मोजर बियर गोलचक्कर के पास मुठभेड़
- दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, एनसीआर के कई जिलों में चोरी की वारदातों का खुलासा


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार को चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथियों को कॉम्बिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से करीब 51 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, 1.25 लाख रुपये कीमत की चांदी, 11 लाख 27 हजार रुपये नकद, दो बाइक और चार अवैध तमंचे बरामद किए गए हैं। इस गिरोह को बंद घरों की सूचनाएं बाइक कैब चालक देता था। आरोपियों की पहचान वकील उर्फ रिजवान और सरफराज उर्फ फैज घायल के रूप में हुई है। दोनों के पैर में गोली लगी। वहीं उनके दो साथी भोले उर्फ भोला और अलीजान को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ है।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मोजर बियर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की दो बाइक पर सवार चार संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपियों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेकी कर बंद मकानों को बनाते थे निशाना : पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सदस्य भोले उर्फ भोला पेशे से रैपिडो चालक है। वह नोएडा और ग्रेटर नोएडा की विभिन्न सोसाइटियों में सवारी के बहाने आता-जाता था और बंद पड़े मकानों की जानकारी जुटाता था। आरोपी विशेष रूप से उन मकानों को निशाना बनाते थे जिनके मालिक लंबे समय से बाहर रहते थे या घर बंद होता था।

तीन बड़ी चोरियों का खुलासा : गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में हाल के वर्षों में हुई कई बड़ी चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद माल के आधार पर तीन प्रमुख मामलों का खुलासा किया है। पहला मामला थाना सूरजपुर क्षेत्र की पैरामाउंट सोसायटी का है, जहां 25 अप्रैल को एक मकान से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की गई थी। पुलिस ने इस घटना से संबंधित 100 ग्राम के एक सोने के बिस्किट, दो 50-50 ग्राम के सोने के बिस्किट, सोने की चेन, हार, झुमके, अंगूठियां, कंगन, लॉकेट, नोज पिन, चांदी की पायल, बिछिया समेत कई आभूषण और करीब 8.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। दूसरा मामला 26 अक्तूबर को ग्राम जैतपुर के पास हुई चोरी का है। आरोपियों ने यहां से चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर प्राप्त 2.55 लाख रुपये पुलिस को बरामद कराए हैं। तीसरा मामला सेक्टर-144 स्थित मगध एन्क्लेव का है, जहां 3 अप्रैल 2026 को एक मकान में चोरी की गई थी।


पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य पेशेवर अपराधी हैं और इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य आरोपी वकील उर्फ रिजवान के खिलाफ सम्भल, गाजियाबाद, रामपुर और गौतमबुद्धनगर समेत विभिन्न जिलों में 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सरफराज उर्फ फैज पर भी चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के 17 मुकदमे दर्ज हैं। भोले उर्फ भोला और अलीजान के खिलाफ भी चोरी और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कई मुकदमे दर्ज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article