{"_id":"62a79e5509cd6127586513a9","slug":"four-cow-smugglers-arrested-gang-leader-shot-in-encounter-noida-news-noi654025375","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गो तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में गिरोह सरगना को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गो तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में गिरोह सरगना को लगी गोली
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रविवार रात तीन गो तस्करों को सेक्टर-62 के पास गिरफ्तार किया है। मौके से तीनों का एक साथी फरार हो गया। जिसे कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। घायल जुनैद गिरोह का सरगना है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान डासना निवासी सिराज, रिजवान और शहजाद के रूप में हुई है। तीनों के पास से दो वाहन में रखे 1500 किलो मांस बरामद हुआ है। पुलिस को संदेह है कि यह गोमांस हो सकता है। पुलिस अंतरराज्यीय गिरोह के अन्य बदमाशों की जानकारी जुटा रही है।
नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार की टीम ने रविवार रात को मॉडल टाउन गोलचक्कर के पास तीन गो तस्करों को दबोच लिया था। वहीं तीनों का साथी जुनैद मौके से फरार हो गया। सोमवार सुबह पुलिस की टीम सेक्टर-62 डी पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। तभी जुनैद बाइक से जा रहा था। रुकने का इशारा करने पर जुनैद ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में जुनैद के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडीसीपी ने बताया कि चारों आरोपी गो तस्कर हैं। पुलिस का दावा है कि चारों डासना व हापुड से मांस को वाहनों से दिल्ली के गाजीपुर मंडी भेजते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग अपने घर के आसपास ही कटान करके मांस की सप्लाई करते है। पूछताछ में पता चला कि इनके गिरोह में सलीम, शोऐब व तालिब भी शामिल हैं। जो फिलहाल फरार हैं।
360 रुपये प्रति किलो बेचते थे मांस
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि ये आरोपी पिछले चार सालों से गिरोह बनाकर गो तस्करी कर रहे थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी 360 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मांस बेचते थे। एसीपी ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर व एनएसए की कार्रवाई कर जाएगी। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश जुनैद इस गिरोह का सरगना है और इसके गिरोह में 6 से ज्यादा बदमाश हैं। गिरोह पश्चिमी यूपी के कई शहरों में वारदात करता है।