फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four companies expressed interest in making Yamuna Authority's Film City DPR

फिल्म सिटी की पटकथा लिखने चार कंपनियां आईं आगे

Tue, 08 Dec 2020 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Four companies expressed interest in making Yamuna Authority's Film City DPR
फिल्म सिटी की पटकथा लिखने चार कंपनियां आईं आगे
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण के फिल्म सिटी की डीपीआर बनाने के लिए चार कंपनियों ने रुचि दिखाई है। इस काम के लिए आवेदन करने वाली इन चारों कंपनियों की तकनीकी दक्षता का सोमवार को यीडा में परीक्षण किया गया। अब जल्द ही फाइनेंशियल बिड होगी, जिसमें से एक कंपनी का चयन होगा। वह कंपनी डीपीआर बनाने के साथ ही यह भी सुझाएगी कि किस पैटर्न पर इसे बनाया जाए।
दरअसल, यीडा के सेक्टर-21 में 1000 एकड़ पर फिल्म सिटी बसाने का निर्णय हुआ है। इसे बसाने के लिए तीन विकल्पों पर विचार हो रहा है। पहला पीपीपी मॉडल है, जिसके अंतर्गत फिल्म सिटी बसाने के लिए निजी कंपनी से करार हो जाएगा। वही इसे विकसित करेगी। यीडा और उस कंपनी की लाभ में हिस्सेदारी तय हो जाएगी। दूसरा, यमुना प्राधिकरण खुद से विकसित करे और खुद ही प्लॉट बेचे और तीसरा, सरकार से सब्सिडी मिले और यमुना प्राधिकरण नोडल एजेंसी के तौर उसे विकसित करे और आवंटित करे।
विज्ञापन

डीपीआर आने के बाद इस पर निर्णय होगा। डीपीआर को बनवाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल निकाला था। इसकी तकनीकी बिड खोलने की तिथि 25 नवंबर थी, जिसे बढ़ाकर 7 दिसंबर कर दिया गया था। सोमवार इस बिड में चार कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें एनडीएस आर्ट वर्ल्ड, सीके कुकरेजा आर्किटेक्ट्स, सीबीआरई साउथ एशिया, इगिस इंडिया कंसल्टिंग इंजीनियर्स शामिल हैं। इन कंपनियों के बीच 10 दिनों में फाइनेंशियल बिल खुलेगी। उसमें से किसी एक कंपनी का चयन होगा। बता दें कि फिल्म सिटी को विकसित करने के मसले पर हाल ही में मुख्यमंत्री ने मुंबई जाकर फिल्मकारों और उद्यमियों के साथ राय मशविरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed