{"_id":"6626f9ed5a33f78f5800bff5","slug":"four-candidates-got-selected-in-upsc-after-getting-the-benefit-of-abhyudaya-yojana-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: अभ्युदय योजना से पूरे हुए सपने, चार अभ्यर्थी यूपीएससी में चयनित; मिनी मुखर्जी नगर में तैयारी हुई आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: अभ्युदय योजना से पूरे हुए सपने, चार अभ्यर्थी यूपीएससी में चयनित; मिनी मुखर्जी नगर में तैयारी हुई आसान
Tue, 23 Apr 2024 05:30 AM IST
विजय पुंडीर
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:30 AM IST
सार
मुख्यमंत्री अभ्युदय के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सिविल सेवा, नीट समेत प्रतियोगिताओं की निशुल्क कोचिंग दी जाती है। सिविल सेवा के लिए सेक्टर-37 अंबेडकर लाइब्रेरी और नीट के लिए पंचशील बालक इंटर कॉलेज में कक्षाएं संचालित की जाती हैं।
विज्ञापन
UPSC
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से अभ्यार्थियों के सपनों को पंख लग रहे हैं। इसके तहत कोचिंग ले रहे चार अभ्यथियों का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में चयन हुआ है। इसके अलावा भी, जिले में यूपीएससी की परीक्षा पास करने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। इस वर्ष टॉप 20 में दो अभ्यर्थी शुमार है, जबकि पिछले वर्ष टॉप पांच में दो अभ्यथियों का चयन हुआ था।
विज्ञापन
शिक्षाविदों का भी कहना है पिछले दो वर्षों से जिले से टॉप 50 में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों का आंकड़ा बढ़ा है। समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि श्रुति श्रवण (882), अंतरिक्ष कुमार (883), प्रद्युमन कुमार (941) पिंकी मसीह (948) की रैंक आई है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सिविल सेवा, नीट समेत प्रतियोगिताओं की निशुल्क कोचिंग दी जाती है। सिविल सेवा के लिए सेक्टर-37 अंबेडकर लाइब्रेरी और नीट के लिए पंचशील बालक इंटर कॉलेज में कक्षाएं संचालित की जाती हैं। सिविल सेवा की कोचिंग के लिए 50 सीटें हैं। दाखिले से पहले अभ्यर्थियों का टेस्ट लिया जाता है। उसके आधार पर दाखिला दिया जाता है।
विज्ञापन
दो साल से जिले का दबदबा
शहर के अभ्यार्थियों की सिविल सेवा में दिलचस्पी बढ़ी है। यही कारण है कि सिविल सेवा पास करने वाले अभ्यर्थियों का आंकड़ा बढ़ रहा है। वर्ष 2023 में जारी हुए यूपीएससी रिजल्ट में ग्रेटर नोएडा के जलवायु विहार निवासी इशिता किशोर की ऑल इंडिया में प्रथम रैंक और सेक्टर-41 निवासी स्मृति मिश्रा की चौथीं रैंक आई। सेक्टर-39 निवासी रिटायर्ड आईएएस डॉ. प्रभात कुमार की बेटी गौरी प्रभात की 47वीं रैंक आई। इसके अलावा भी कई अभ्यर्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। पहली बार ऐसा था, जब टॉप पांच में से दो अभ्यार्थियों के नाम आए। इस बार भी यूपीएससी में जिले के अभ्यार्थियों ने बेहतर किया है। टॉप 20 में सेक्टर- 82 विवेक विहार निवासी वरदाह खान और सेक्टर-93 एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट में रहने वाले आकाश वर्मा रहे।
विज्ञापन
मिनी मुखर्जी नगर में तैयारी हुई आसान
पिछले कुछ सालों में शहर में यूपीएससी की तैयारी के लिए बड़े संस्थानों के कोचिंग सेंटर खुल गए हैं। सेक्टर- 62 को मिनी मुखर्जी नगर के नाम से भी पहचाना जाने लगा है। इस वजह से भी अभ्यार्थियों को कोचिंग के लिए दिल्ली का रुख नहीं करना पड़ रहा है।
तैयारी के लिए टॉपर्स भी बदल रहे स्ट्रीम
यूपी बोर्ड से साइंस स्ट्रीम से 12वीं की थर्ड टॉपर अंकिता राजनीति विज्ञान से स्नातक करेंगी। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी करेंगी। इनका मानना है कि इससे यूपीएससी की तैयारी के दौरान मदद मिल सकेगी। आईआईटी से बीटेक करने के बाद यूपीएससी पास करने वाले अभ्यार्थियों की संख्या भी बढ़ रही है।