{"_id":"62a25162a1eeed3a7e6c3b58","slug":"four-arrested-for-cheating-in-the-name-of-starting-closed-insurance-policy-noida-news-noi6533539196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर ठगने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद बीमा पॉलिसी चालू कराने के नाम पर ठगने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन
नोएडा। बंद बीमा पॉलिसी को चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-18 में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर पॉलिसी धारकों से संपर्क कर ठगी कर रहे थे। आरोपियों के पास से आठ मोबाइल, दो लैपटॉप, तीन डेबिट कार्ड और 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस सेक्टर-18 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा। यहां से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी इस्लाम खान, भारती राजपूत व प्रीति और गाजियाबाद निवासी शोभित गुप्ता के रूप में हुई है। आरोपियों ने किराये का कमरा लेकर फर्जी कॉल सेंटर खोल रखा था। आरोपी अलग-अलग साइटों से पॉलिसी धारकों का डाटा लेकर ऐसे लोगों को फोन करते थे जिनकी पॉलिसी लैप्स हुई हो। आरोपी इसे फिर से चालू कराने और जमा की गई किस्तों पर दोगुना लाभ देने की बात कर झांसे में लेते थे। इसके बाद आरोपी अलग-अलग फीस के नाम पर पैसे ऐंठ लेते थे।
एडीसीपी ने बताया कि आरोपी लोगों की लैप्स हुई बीमा पालिसी का डाटा आउट सोर्स कंपनियों से हासिल करते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है, उनके साथ बैंक और बीमा से जुड़े हुए कई अन्य एजेंट काम करते थे, जो इन्हें लोगों की बंद पड़ी बीमा पॉलिसी का डाटा रुपये लेकर देते थे। इसके बाद कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियां लोगों के पास संबंधित बैंक की अधिकारी बनकर कॉल करती थीं।
विज्ञापन
छह माह से चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर
नोएडा के मिनी कनॉट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर-18 में फर्जी कॉल सेंटर छह माह से चल रहा था। सेक्टर-18 में कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक गश्त में काफी समय देते हैं और सेक्टर-18 चौकी में भी बैठते हैं। इसके बाद भी यह फर्जीवाड़ा चल रहा था। बताया जाता है कि इसमें सेक्टर-18 चौकी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।