फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four and a half lakh consumers will now have to pay additional electricity bills.

Noida News: साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को अब देना होगा अतिरिक्त बिजली बिल

Sat, 30 May 2026 08:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Four and a half lakh consumers will now have to pay additional electricity bills.
पंकज झा सामाजिक कार्यकर्ता पाकेट 7 सेक्टर 82 नोएडा
- महंगाई से पहले से परेशान चल रहे उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। ईंधन के दाम बढ़ने की मार तो शहरवासी झेल ही रहे थे अब बिजली महंगी होने से भी खर्च बढ़ जाएगा। फ्यूल सरचार्ज दस प्रतिशत बढ़ने से विद्युत निगम के साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं को ज्यादा बिल का भुगतान करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं ने इसपर नाराजगी भी जाहिर की है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली को लेकर इतनी दिक्कतें हो रही हैं फिर भी बिल बढ़ा दिया गया है।
इतनी खराब आपूर्ति उपभोक्ताओं को दी जा रही है। इससे पहले उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कारण परेशान किया उससे राहत मिली तो अब बिल बढ़ा दिया। सेक्टरों के लोगों को बिजली के लिए काफी परेशानी होती है। शिकायत पर कोई सुनवाई भी नहीं करता। वहीं विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता वाणिज्यिक उमेश सिंह यादव ने बताया कि पहले फ्यूल सरचार्ज माइनस 1.52 था। जिले के उपभोक्ताओं को महीने की दस तारीख तक बिल पहुंच जाता है। जिसके आधार पर उपभोक्ता भुगतान करते हैं।
विज्ञापन


कोट



हर उत्पाद पर महंगाई बढ़ती जा रही है। जिससे आर्थिक दबाव बना हुआ था। अब बिजली पर भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाकर उपभोक्ताओं का खर्च बढ़ा दिया गया है। -पंकज झा, सेक्टर-82
विज्ञापन
विज्ञापन






निगम ने दरें नहीं बल्कि लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। अब जून से बिजली का खर्च और बढ़ जाएगा। विद्युत उपभोक्ताओं पर बेवजह दबाव भी बढ़ेगा। - संजय शुक्ला महासचिव, सेक्टर-71






पहले प्रीपेड स्मार्ट मीटर से लोगों को परेशान किया अब बिजली महंगी करके उत्पीड़न किया जा रहा है। ये स्थिति सही नहीं है। -सर्वेश तिवारी, सेक्टर-82



शिकायतों की सुनवाई होती नहीं है और बिजली की दरें बढ़ा दी जाती हैं। विद्युत निगम को अपनी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी ध्यान देना चाहिए।-

-शिव कुमार तिवारी, सेक्टर 122

पंकज झा सामाजिक कार्यकर्ता पाकेट 7 सेक्टर 82 नोएडा

पंकज झा सामाजिक कार्यकर्ता पाकेट 7 सेक्टर 82 नोएडा

पंकज झा सामाजिक कार्यकर्ता पाकेट 7 सेक्टर 82 नोएडा

पंकज झा सामाजिक कार्यकर्ता पाकेट 7 सेक्टर 82 नोएडा

पंकज झा सामाजिक कार्यकर्ता पाकेट 7 सेक्टर 82 नोएडा

पंकज झा सामाजिक कार्यकर्ता पाकेट 7 सेक्टर 82 नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed