फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four accused arrested in case of assault during wedding ceremony in Greater Noida

Greater Noida: शादी समारोह के दौरान मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, बेसबॉल बैट और स्विफ्ट कार बरामद

Mon, 26 Jan 2026 09:48 PM IST
राहुल तिवारी माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 26 Jan 2026 09:48 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हथियारों और घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, अवैध चाकू, लोहे का सरिया, लकड़ी का बेसबॉल बैट और स्विफ्ट कार बरामद की गई।

विज्ञापन
Four accused arrested in case of assault during wedding ceremony in Greater Noida
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हथियारों और घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, अवैध चाकू, लोहे का सरिया, लकड़ी का बेसबॉल बैट और स्विफ्ट कार बरामद की गई। पीड़ित ने थाना दादरी में तहरीर दी थी।

विज्ञापन

आरोप था कि गांव जगनपुर, थाना दनकौर के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए वादी और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने लाठी, डंडा, सरिया और अन्य घातक हथियारों से मारपीट की, जिससे कई लोग घायल हुए। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की।

विज्ञापन

सोमवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने बीएमआईसी से बोडाकी की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपेन्द्र (38), हरेन्द्र (43), सुमित (24) और अजीत (37), निवासी गांव जगनपुर, थाना दनकौर के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूपेन्द्र के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। हरेन्द्र के पास से एक अवैध चाकू मिला। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार से एक लोहे का सरिया और लकड़ी का बेसबॉल बैट बरामद किया गया। बरामद स्विफ्ट कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पहले ही रविवार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed