{"_id":"616da3e1b984dc006e5f2881","slug":"former-head-kidnapped-villagers-caught-two-miscreants-and-rescued-the-victim-noida-news-noi61109204","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान अगवा, ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर पीड़ित को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान अगवा, ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़कर पीड़ित को छुड़ाया
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर गांव से सोमवार शाम पूर्व प्रधान हातम सिंह को कार सवारों ने अगवा कर लिया। वारदात से गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने गांव के बाहर पहुंचते ही कार को घेरकर दो बदमाशों को दबोच पूर्व प्रधान को उनके चंगुल से छुड़ा लिया, जबकि एक बदमाश मौके से भाग गया। वारदात के समय पूर्व प्रधान अपने घर पर मौजूद थे। इससे पहले आरोपी तीन दिन से उनके घर पहुंचकर धमकी दे रहे थे और पूर्व प्रधान के न मिलने पर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने जमीन को लेकर अनिल दुजाना गिरोह पर वारदात कराने का शक जाहिर किया है। पूर्व प्रधान कंस्ट्रक्शन की ठेकेदारी के काम से भी जुड़े हैं।
पूर्व प्रधान हातम सिंह के भाई धीरज ने बताया कि एमनाबाद में उनकी जमीन है। जितनी जमीन उन्होंने कई साल पहले खरीदी थी, अब मौके पर उतनी जमीन नहीं बची है। उसे किसी ने कब्जा लिया है। इसके बावजूद एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले वहीं जमीन खरीदी है और उनकी बची जमीन पर दावा कर कब्जे की कोशिश में है।
फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताया गया
सोमवार शाम कार में सवार होकर तीन लोग हातम के घर पहुंचे। इस दौरान हातम ने उनसे चाय पीने के लिए भी कहा लेकिन उक्त लोगों ने उन्हें कार के पास बुलाया और अगवा कर फरार हो गए। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने कार सवारों की घेराबंदी शुरू कर दी। गांव के बाहर निकलते ही ग्रामीणों ने आरोपियों को घेर लिया। हालांकि तुगलपुर निवासी एक आरोपी कार लेकर भाग गया, जबकि दो को दबोच लिया, जो दुजाना गांव के निवासी बताए गए हैं। वहीं फरार आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए दुजाना गांव निवासी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी अनिल दुजाना गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, पड़ताल की जा रही है। बिजेंद्र नाम के व्यक्ति से पूर्व प्रधान का जमीन को लेकर विवाद है। इसी को लेकर घटना की जानकारी परिजनों ने दी है। केस दर्ज कर अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन