फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Former COO of FDCI commits suicide by jumping from 19th floor

Noida News: एफडीसीआई के पूर्व सीओओ ने 19वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Thu, 15 Feb 2024 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
Former COO of FDCI commits suicide by jumping from 19th floor
एफडीसीआई के पूर्व सीओओ ने 19वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
विज्ञापन


- लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की तीसरी मंजिल के फ्लैट में पत्नी और बेटी संग रहते थे

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की 19वीं मंजिल से कूदकर फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के पूर्व चीफ ऑपरेटिंग अफसर (सीओओ) अमित गंडोत्रा (39) ने आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

पुलिस के मुताबिक अमित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की तीसरी मंजिल के फ्लैट में पत्नी और नौ साल की बेटी के साथ रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे अपने फ्लैट से निकले। लिफ्ट से 19वीं मंजिल पर पहुंचकर उन्होंने छलांग दी। परिजनों और सोसाइटी निवासियों ने उन्हें तुरंत जेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल से मीमो मिलने के बाद पुलिस को मौत की सूचना मिली। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उनके परिजनों और मित्रों से पूछताछ की जा रही है। सोसाइटी की सीसीटीवी फुटेज में अमित लिफ्ट से 19वीं मंजिल पर जाते दिख रहे हैं। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है और मामले की जांच की जा रही है। अमित ने मीडिया हाउस में भी सेवाएं दी थीं। वह सोसाइटी के एओए के भी पदाधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed