{"_id":"6a60d3660313d65ed906bd98","slug":"forged-documents-were-created-to-obtain-an-electricity-connection-for-a-tubewell-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100951-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नलकूप का बिजली कनेक्शन लेने के लिए बना दिए जाली पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नलकूप का बिजली कनेक्शन लेने के लिए बना दिए जाली पत्र
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आबादी वाले अविकसित इलाकों में ट्यूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन में फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के जाली पत्र लेकर एनपीसीएल में कनेक्शन के लिए आवेदन किए जा रहे हैं जहां सत्यापन में यह फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। बुधवार को भी युवक प्राधिकरण में इसी तरह एक पत्र लेकर एनओसी लेने पहुंचा।
प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे कई जाली पत्र उनके संज्ञान में आए हैं। एनपीसीएल ने कुछ को सत्यापन के लिए भी भेजा है। यह भी जानकारी मिली है कि जाली पत्र के आधार पर ट्यूबवेल के लिए कनेक्शन जारी भी कराए गए हैं। ऐसे में वर्क सर्किल और लैंड विभाग को भी इसकी जानकारी साझा की गई है जिससे बोरवेल कराने या जरूरी निर्माण नहीं हो। आशंका जताई जा रही है कि अतिरिक्त प्रतिकर और व्यावसायिक निर्माण के लिए सस्ती बिजली के लालच में यह कारनामा किया जा रहा है।
वर्जन
ऐसा कोई पत्र ट्यूबवेल के लिए कनेक्शन देने के लिए जारी नहीं किया गया है। ऐसे जाली पत्र पर कनेक्शन नहीं मिले। इसके लिए एनपीसीएल को भी कहा गया है। जहां ट्यूबवेल के कनेक्शन पर रोक है। वहां के लिए पहले ही एनपीसीएल को खसरा संख्या सहित पत्र भेजा जा चुका है जहां रोक नहीं है। वहां के लिए किसी पत्र की आवश्यकता नहीं है। -एके सिंह, जीएम प्रोजेक्ट, ग्रेनो प्राधिकरण