फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Foreign tenant flares up over request to show ID; commotion ensues.

Noida News: 15 दुर्घटना संभावित स्थानों पर बनाया सुरक्षा घेरा

Tue, 28 Jul 2026 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Foreign tenant flares up over request to show ID; commotion ensues.
गड्ढे में बच्चे की डूबने से मौत के बाद ग्रेनो प्राधिकरण सक्रिय
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कलाधाम सोसाइटी में बोरवेल के गड्ढे में डूबने से छह साल के बच्चे की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण हरकत में आया है। मंगलवार को भी प्राधिकरण ने शहर के 15 दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा घेरा बना खतरा कम करने का काम किया है। दो दिनों में इन स्थानों पर बांस का सुरक्षा घेरा और स्लैब रखे जा रहे हैं। प्राधिकरण खुले नालों को ढकने और जर्जर दीवारों को तोड़कर नई दीवारें बनाने का काम भी कर रहा है।
टेकजोन-4 में नाले की दीवार टूटी होने से हादसे का खतरा था, वहां अब नई दीवार बन रही है। सेक्टर-पी3 में सिंचाई विभाग की नहर के किनारे भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि सभी वर्क सर्किल ने काम शुरू कर दिया है। सर्वे कर तुरंत मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर नहर किनारे जल्द ही क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। वहीं आवासीय सेक्टर म्यू-दो और हजरतपुर गांव के पास अस्थायी बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी वीएस ने परियोजना विभाग के सभी आठों वर्क सर्किल प्रभारियों को इसको लेकर निर्देश दिए हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में दुर्घटना संभावित स्थान चिह्नित कर स्थायी सुरक्षा इंतजाम करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed