{"_id":"658ddbe4e2d6c1b7fa03ea59","slug":"foreign-student-dies-in-university-hostel-grnoida-news-c-23-1-noi1091-23555-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शारदा विवि के हास्टल में विदेशी छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शारदा विवि के हास्टल में विदेशी छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सुबह सोकर नहीं उठने पर हुई घटना की जानकारी, हार्टअटैक से मौत की आशंका, पुलिस ने विसरा सुरक्षित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के हास्टल में नाइजीरिया छात्र विक्टर अल्फ्रेड मालुआ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस हार्टअटैक से मौत की आशंका जता रही है। हालांकि पोस्टमार्टम में मौत के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने विसरा सुरक्षित रख लिया है।
विक्टर शारदा विवि से स्नातक की पढ़ाई कर रहे थे। वह विवि परिसर में स्थित हॉस्टल में ही रहते थे। बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में जाकर सो गए। बृहस्पतिवार सुबह नहीं उठने पर दोस्तों ने जगाने की कोशिश की। बिस्तर पर मृत अवस्था में मिलने की जानकारी वार्डन को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंची। विवि के पीआर डायरेक्टर डॉ़ अजीत कुमार का कहना है कि मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। छात्र की हार्टअटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।