{"_id":"60eca1888ebc3e1354767415","slug":"foreign-minister-reached-greno-to-sell-his-flat-grnoida-news-noi593144573","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना फ्लैट बेचने ग्रेनो पहुंचे विदेश मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना फ्लैट बेचने ग्रेनो पहुंचे विदेश मंत्री
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। वह ग्रेटर नोएडा सीनियर सिटीजन स्थित अपना टू बीएचके फ्लैट को बेचने के लिए आए थे। खरीदार के नाम एग्रीमेंट टू सेल किया गया है।
विदेश मंत्री सुबह करीब 10 बजे पुराने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दफ्तर में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। उनके आने की सूचना प्रशासन और रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों को दे दी गई थी। एआईजी स्टांप सहित सभी स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे। वकील नरेश भाटी ने उनके कागजात तैयार कराए। आधे घंटे में अपने टू बीएचके फ्लैट के बेचने की प्रक्रिया पूरी कराकर वह दिल्ली रवाना गए।
विदेश मंत्री बेहद सादगी से यहां पहुंचे। उनके साथ सुरक्षा बल भी नहीं था। सीनियर सिटीजन सोसाइटी में फ्लैटों की रजिस्ट्री पर रोक है। इसलिए एग्रीमेंट टू लीज कराई गई है। सूत्र बताते हैं कि यह फ्लैट विदेश मंत्री के पिता ने उनके नाम से खरीदा था। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए ग्रेटर नोएडा आ चुके हैं। उनके आने पर ग्रेटर नोएडा रजिस्ट्री कार्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इनके अलावा कई और वीवीआईपी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में संपत्ति खरीद चुके हैं।