फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   foreign company took tender of noida airport

पहली बार एयरपोर्ट के टेंडर में विदेशी कंपनी ने लिया हिस्सा

Mon, 04 Nov 2019 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
foreign company took tender of noida airport
पहली बार एयरपोर्ट के टेंडर में विदेशी कंपनी ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की तकनीकी निविदा 6 नवंबर को खुलेगी। यह पहली बार हुआ है कि देश के किसी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के ग्लोबल टेंडर में कोई विदेशी कंपनी शामिल हुई है। स्विटजरलैंड के ज्यूरिख एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी इसमें भाग ले रही है। इस एयरपोर्ट के लिए प्रति यात्री के हिसाब से सरकार और चयनित कंपनी के लाभ की हिस्सेदारी तय होगी।

नोएडा एयरपोर्ट के लिए 4 कंपनियों ने टेंडर जमा किए हैं। इसमें एक विदेशी कंपनी ज्यूरिख भी है। इसके अलावा अडानी, बंगलुरू और दिल्ली एयरपोर्ट शामिल हैं। दरअसल देश में अभी तक ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण में कोई विदेशी कंपनी नहीं आई थी। पहली बार नोएडा एयरपोर्ट बनाने के लिए विदेशी कंपनी ने रुचि दिखाई है। स्विटजरलैंड के ज्यूरिख एयरपोर्ट का संचालन करने वाली कंपनी ने भी टेंडर जमा किए हैं। 6 नवंबर को एयरपोर्ट की तकनीकी बिड खुलेगी। इसमें सफल होने के बाद कंपनियां फाइनेंशियल बिड में हिस्सा लेंगी। 29 नवंबर को कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। इस एयरपोर्ट से पहली बार प्रति यात्री के हिसाब से सरकार और कंपनी की लाभांश तय होगा। इसका उल्लेख निविदा की शर्तों में भी है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी तय समय पर 80 फीसदी जमीन पर भौतिक कब्जा लेकर यीडा को सौंप दिया है। शेष 20 फीसदी जमीन पर अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की यह शर्त थी कि जब तक 80 प्रतिशत जमीन पर कब्जा नहीं मिल जाएगा, तब तक टेंडर नहीं खोला जा सकता। अब यह शर्त भी पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed