फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   For the first time, Vande Bharat from Varanasi to Chitrakoot and Khajuraho

UP News: पहली बार वाराणसी से चित्रकूट और खजुराहो के लिए वंदे भारत, कैंट स्टेशन से इस समय छूटेगी

Thu, 23 Oct 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 23 Oct 2025 12:15 AM IST
सार

Vande Bharat News: वाराणसी से खजुराहो जाने वालों के लिए खुशखबरी है। यहां से वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होगी। जल्द ही इसकी सुविधाओं का लाभ यात्री उठा सकेंगे।

विज्ञापन
For the first time, Vande Bharat from Varanasi to Chitrakoot and Khajuraho
वंदे भारत। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी और खजुराहो के बीच पहली बार वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। यह ट्रेन मिर्जापुर स्थित विंध्याचल और चित्रकूट धाम को भी जोड़ेगी। पहली बार ऐसा होगा कि विंध्याचल और चित्रकूट धाम को एक साथ वंदे भारत की सौगात मिली है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर इसकी समय सारणी जारी की है। साथ में उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जारी एक लेटर भी साझा किया है जिसमें उन्होंने वाराणसी और खजुराहो वंदेभारत ट्रेन की स्वीकृति दी है। 
विज्ञापन


इस ट्रेन को हरी झंडी कब दिखाई जाएगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है। यह ट्रेन वाराणसी से चलकर 7.35 घंटे में खजुराहो पहुंचेगी। दोनों स्टेशनों के बीच की दूरी 441 किलोमीटर है। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी कैंट से सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर खुलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह 6:10 बजे ब्लॉक हाट के, 6:55 बजे विंध्याचल, 8 बजे प्रयागराज छिवकी 10:05 बजे चित्रकूट धाम, 11:08 बजे बांदा, 12:08 बजे महोबा पहुंचेगी और दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वापसी में खजुराहो से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। महोबा, बांदा होते हुए शाम 6:13 बजे चित्रकूट धाम, 8:20 बजे प्रयागराज छिवकी, 9:10 बजे विंध्याचल से होकर रात 11 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगी उड़ान
टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि इस ट्रेन से धार्मिक पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी। काशी विश्वनाथ, विंध्याचल, चित्रकूट और खजुराहो धार्मिक महत्व के पर्यटन स्थलों को हाई स्पीड ट्रेन के साथ जोड़ा जा रहा है। इसका फायदा यह होगा कि इससे धार्मिक पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। वहीं यात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी। 

छठ पूजा के लिए चलेंगी चार ट्रेनें
छठ पूजा को लेकर रेल प्रशासन तीन अनारक्षित व एक आरक्षित ट्रेन चलाई हैं। जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 05039 बनारस-उधना अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन बनारस से 22 अक्तूबर को रात्रि 11.45 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 05041 छपरा-उधना अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन छपरा से 22 अक्तूबर शाम 06.15 मिनट से चलेगी। ट्रेन नंबर 09701 ढेहर का बालाजी से 23 अक्तूबर दोपहर 12.05 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 09702 ढेहर का बालाजी से 24 अक्तूबर को दोपहर 12.05 पर चलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed