फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flood threat again in Yamuna and Hindon, alert issued

Noida News: यमुना और हिंडन में फिर बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

Sun, 13 Aug 2023 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Flood threat again in Yamuna and Hindon, alert issued
फोटो:--------------
विज्ञापन

यमुना और हिंडन में फिर बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

- जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जारी किया अलर्ट, पांच दिन रहना होगा सतर्क
माई सिटी रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा। यमुना और हिंडन नदी में बाढ़ आने का अलर्ट एक बार फिर जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने डूब क्षेत्र के निवासियों को बाहर निकलने की अपील की है। साथ ही बाढ़ आने पर प्रभावित क्षेत्र में घूमने, नहाने और सेल्फी लेने पर भी रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। अगर यमुना का जल स्तर बढ़ा तो फिर से डूब क्षेत्र में बाढ़ आने का खतरा है। वहीं हिंडन में भी बाढ़ आ सकती है। इसलिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। डूब क्षेत्र के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचने की अपील की है। ताकि पूर्व की तरह बाढ़ में फंसने से बच सके। बता दें कि पिछली बार बाढ़ से करोड़ों रुपये का नुकसान का अनुमान है। प्रशासन अभी सर्वे करा रहा है।
विज्ञापन


अभी सामान्य है दोनों नदी का बहाव

गौतमबुद्ध नगर में फिलहाल दोनों नदियों का बहाव सामान्य है। सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि ओखला बैराज पर यमुना का बहाव 11807 क्यूसेक है। जबकि गाजियाबाद बैराज पर हिंडन का बहाव 3075 क्यूसेक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने यमुना समेत कई नदियों का जल स्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। इस कारण गौतमबुद्ध नगर में भी बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। ताकि पूर्व की तरह लोगों को समय रहते बाहर निकाला जा सके। इस बार नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएग।- अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed