फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flights took off late even after the weather cleared.

Noida News: मौसम खुलने के बाद भी देरी से उड़े विमान

Fri, 10 Jul 2026 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Flights took off late even after the weather cleared.
यमुना सिटी। नोएडा एयरपोर्ट से शुक्रवार को भी कई विमान देरी से उड़े। मौसम खुलने के बाद भी विमानों के देरी से उड़ने का कारण एयर ट्रैफिक साफ नहीं होना और अन्य चीजों को माना जा रहा है। शुक्रवार को नोएडा से हैदराबाद जाने वाला इंडिगो का विमान अपने निर्धारित समय से लगभग 22 मिनट बाद उड़ा। हैदराबाद के विमान का उड़ान भरने का निर्धारित समय दोपहर 2.35 बजे का था। लेकिन विमान ने रनवे से 2.57 बजे उड़ान भरी। वहीं जोधपुर जाने वाला विमान 2.55 के बजाय दोपहर 3.01 बजे उड़ा। लखनऊ जाने वाला विमान भी 8 मिनट देरी से दोपहर 3.05 के बजाय दोपहर 3.13 बजे उड़ा। सारी अनुमति पूरी होने के बाद कुछ विमानों ने निर्धारित समय से पहले भी रनवे से टेकऑफ किया। जिससे यात्रियों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed