फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flight from Noida Airport will start before 30 September 2024

30 सितंबर 2024 से पहले शुरू हो जाएगी नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान

Fri, 01 Oct 2021 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Flight from Noida Airport will start before 30 September 2024
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान 30 सितंबर 2024 के पहले शुरू हो जाएगी। बृहस्पतिवार को लखनऊ में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) और विकासकर्ता कंपनी के बीच 40 साल का अनुबंध हुआ। इसके अंतर्गत 1 अक्तूबर 2021 से कंस्ट्रक्शन शुरू करना माना गया है और 1095 दिन के अंदर संचालन शुरू होना है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि विदेशी कंपनी ज्यूरिख की भारतीय कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईपीएल) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का विकासकर्ता कंपनी बनाया गया है। नियाल ने विकासकर्ता कंपनी को 40 साल का लाइसेंस दिया है। एयरपोर्ट निर्माण का काम पूरा करने के लिए 40 साल का यह समय 1 अक्तूबर 2021 से शुरू हो गया है। यानी कागजों में निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू होना माना गया है।
विज्ञापन

लखनऊ में बृहस्पतिवार को किए गए अनुबंध में अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, नियाल के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह, नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया और वाईआईएपीएल के सीईओ क्रिस्टोफ सेलमैन ने हस्ताक्षर किए हैं। अनुबंध के मुताबिक कंपनी को 3 साल के भीतर एयरपोर्ट का संचालन और पहली उड़ान शुरू करनी है। 30 सितंबर 2024 से पहले एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही इससे पहले उड़ान शुरू करनी होगी। संभावना है कि इससे पहले ही एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कर दी जाएगी। अब, इसकी पूरी संभावना है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास नवरात्र में किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed