फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flat buyers raised their voice after the demolition of Twin Towers

Twin Tower Demolition: ट्विन टावर गिरने से मुखर हुए फ्लैट खरीदार, प्रदर्शन कर बयां की समस्याएं

Tue, 30 Aug 2022 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Aug 2022 10:31 AM IST
सार

 नोएडा में ट्विन टावर गिरने से फ्लैट खरीदार मुखर हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर ट्विन टावर गिराने किसी सरकार या अधिकारी की नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट की उपलब्धि बताया है। शाहबेरी के खरीदारों ने भी कई ट्विट कर नेता व अधिकारियों पर कटाक्ष किए हैं।

विज्ञापन
Flat buyers raised their voice after the demolition of Twin Towers
प्रदर्शन करते फ्लैट खरीदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ट्विन टावर गिराए जाने के बाद अन्य सोसाइटियों में रहने वाले लोग भी उत्साहित हैं। एक बार फिर उनमें न्याय मिलने की आस जगी है। इसके चलते कोई सोशल मीडिया पर अपनी सोसाइटी की समस्या बताकर फिर से शिकायत करने की बात कर रहा है, तो कई प्रदर्शन कर बिल्डर पर धोखा देने का आरोप लगा रहा है। 
विज्ञापन


कुछ निवासी बिल्डर के खिलाफ कोर्ट जाने की भी बात कह रहे हैं। वहीं कुछ रेरा की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। निवासियों को उम्मीद जगी है कि अगर वह जीवटता से संघर्ष करेंगे तो उन्हें भी न्याय मिलेगा। लंबे समय से ग्रेटर नोएडा की गोल्फ लिंक-1 सोसाइटी के निवासी भी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर ट्विन टावर गिराने किसी सरकार या अधिकारी की नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट की उपलब्धि बताया है। शाहबेरी के खरीदारों ने भी कई ट्विट कर नेता व अधिकारियों पर कटाक्ष किए हैं। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे स्थित गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर पर वादाखिलाफी और अवैध निर्माण करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ट्विन टावर गिराने के बाद निवासियों ने रविवार शाम प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों ने चेतावनी दी कि अगर बिल्डर ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में शामिल नितिन शर्मा, अभिषेक सिंह, रजनीश दुबे, पूनम शर्मा, एसएस सैनी आदि ने बताया कि फ्लैट बुक करते समय बिल्डर की तरफ से सोसाइटी में जिम, स्विमिंग पूल, खेल मैदान आदि बनाने का वादा किया गया था। लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया है। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सोसाइटी निवासियों के लिए झील के पास छोड़े गए कॉमन एरिया पर बिल्डर अतिक्रमण कर रहा है। अब वहां पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिससे स्थानीय निवासियों को असुविधा हो रही है। पूरी सोसाइटी में जगह-जगह बारिश का पानी भरा है।  बिजली कटौती की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। निवासियों ने करीब चार घंटे प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed