फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five players from the district shine in chess

Noida News: शतरंज में चमके जिले के पांच खिलाड़ी

Tue, 13 Oct 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Five players from the district shine in chess
राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए चयनित जिले के ​खिलाड़ी व अन्य। स्रोत आयोजक
- सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन, 150 से अधिक ने लिया हिस्सा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के पांच शतरंज खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में खेलते हुए दिखाई देंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए चयनित खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं। राज्य स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन ओपन जिला शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है।




ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 स्थित सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल में 10 और 11 अक्टूबर तक ओपन जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इसमें बेहतर प्रदर्शन कर शीर्ष पांच स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। आयोजकों ने बताया कि सात राउंड में आयोजित हुई दो दिवसीय इस में प्रतियोगिता में जिले के 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अतुल निगम ने बताया कि जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इनमें अनय अग्रवाल, अभिनव जायसवाल, राजवर्षन बालाजी, वेदिक गुप्ता और विहान सिन्हा शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता के समापन पर जिला चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एकता झा और सर्वोत्तम इंटरनेशनल स्कूल के खेल निदेशक महेश शर्मा ने शीर्ष पांच स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed