{"_id":"61c4d6b4a640ae79416aaee9","slug":"five-nominated-including-three-middlemen-who-cheated-the-doctor-noida-news-noi6230788178","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से धोखाधड़ी करने वाले तीन बिचौलियों सहित पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से धोखाधड़ी करने वाले तीन बिचौलियों सहित पांच नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी में दंपती की आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन बिचौलियों सहित पांच आरोपियों को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में आयुर्वेद डॉ. सत्येेंद्र निझावन ने लिखा है ‘हमें धोखा मिला है, आप भी किसी पर विश्वास मत करना है। मैं पत्नी से बहुत प्यार करता हूं, लेकिन मकान बिकवाने में किए गए धोखे से आहत हूं और पत्नी के साथ साइनाइड खाकर जान दे रहा हूं।’ सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हैं, उनके खिलाफ दंपती के बेटे तरनप्रीत ने मुकदमा दर्ज कराया है। तरनप्रीत की तहरीर पर दिल्ली निवासी संजय मल्होत्रा, विनोद कुमार, दिलीप सलूजा, गौरव सलूजा, बीनेश शर्मा व एक अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इस कारण विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेजा है। विसरा रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा। पुलिस ने सुसाइड नोट भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
यह है मामला
दिल्ली के कीर्ति नगर निवासी आयुर्वेद डॉ. सत्येंद्र सिंह निझावन (58) और पत्नी जसवंत कौर (56) के मंगलवार रात पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसाइटी स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। मौके से बरामद 13 पेज के सुसाइड नोट में बिचौलियों सहित अन्य पर आरोप लगाए गए हैं।