फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five miscreants arrested for robbing a truck full of eggs from Sonipat

सोनीपत से अंडों भरा ट्रक लूटने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Fri, 01 Oct 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Five miscreants arrested for robbing a truck full of eggs from Sonipat
ग्रेटर नोएडा। सोनीपत से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के रास्ते अलीगढ़ जा रहे अंडों से भरा ट्रक लूटने वाले पांच बदमाशों को कासना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलेसरा निवासी तुषार, साहिल, फिरोज, नदीम और एटा निवासी विक्रम के रूप में हुई है। आरोपियों ने चालक और क्लीनर को कार में बंधक बनाकर वारदात की और बाद में लूटे गए अंडे बेच दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पास से 4.10 लाख रुपये, अंडों से भरी 47 क्रेट, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त कार और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि कासना थाना पुलिस की टीम ने वारदात का खुलासा किया है। 13 सितंबर को हरियाणा के सोनीपत स्थित कुंडली टोल प्लाजा के आगे ट्रक चालक परिचालक को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात हुई थी। मामले की रिपोर्ट सोनीपत के कोंडली थाने में दर्ज कराई गई थी। एफआईआर में अपहरण, लूट आदि की धारा लगाई गई थी। बदमाशों ने कासना औद्योगिक क्षेत्र में अंडों भरे ट्रक को खाली किया और सेक्टर-49 क्षेत्र में छोड़ दिया था। कासना थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कासना थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी अंडे बेचने का काम करते हैं। आरोपियों के पास पहले से ट्रक से जुड़ी सूचना थी। आरोपी वारदात के दिन समय से पहले हरियाणा पहुंच गए। आरोपियों ने एक स्थान पर किसानों के धरने में बैठकर समय बिताया और वहां खाना भी खाया था। इसके बाद आरोपी ट्रक के रवाना होने की जानकारी होने पर वहां से चल दिए और रास्ते में वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवारी बनकर लूटने वाले चार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
नोएडा। सवारी बनकर लूटने वाले चार बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 25 सितंबर की रात ऑटो चालक शंकर से बदमाशों ने सवारी बनकर लूटपाट की थी। बदमाश सेक्टर-37 के पास से सवारी बनकर बैठे थे और ऑटो लूट लिया था। बृहस्पतिवार को सूचना मिली थी कि शंकर को लूटने वाले बदमाश वारदात करने की फिराक में घूम रहे हैं। सेक्टर-44 से 98 की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी बदमाश ऑटो में जा रहे थे। पुलिस ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में दिल्ली निवासी अर्जुन और बुलंदशहर निवासी विश्वास के पैर में गोली लग गई। दो अन्य बदमाशों की पहचान संभल निवासी मोमराज और अमरोहा निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से ऑटो, तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed