{"_id":"6238df9f9c7b0d7ea646f68a","slug":"five-lanes-to-be-increased-on-all-three-tolls-of-yamuna-expressway-noida-news-noi6384738181","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल पर बढ़ाई जाएंगी पांच लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल पर बढ़ाई जाएंगी पांच लेन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा पर त्योहारों और सप्ताहांत में लगने वाले जाम से मुक्ति पाने के लिए पांच और लेन बनाई जाएंगी। एक्सप्रेसवे प्रबंधन के मुताबिक सिर्फ आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले रूट पर पांच लेन बढ़ाई जाएंगी। सबसे पहले जेवर टोल प्लाजा की लेन बढ़ाई जाएंगी। यहां लेन बढ़ाने का काम जुलाई तक पूरा हो जाएगा। इससे टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। इसके बाद मथुरा और आगरा टोल प्लाजा की लेन बढ़ाई जाएंगी। नोएडा से आगरा रूट पर लेन की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी।
यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर दोनों ओर 15-15 लेन हैं। इसके बावजूद त्योहारों के आसपास और वीकेंड में यहां जाम लग जाता है। आगरा, मथुरा व जेवर टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को खासी दिक्कत होती है। जेवर टोल प्लाजा पर सबसे अधिक दिक्कत होती है। यहां चालकों को टोल पार करने में काफी समय लग जाता है। रविवार को ही यहां एक किमी लंबा जाम लग गया था।
इससे निजात दिलाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों टोल पर 15-15 लेन (आने और जाने के लिए) हैं। इसमें से दो-दो लाइन मोटरसाइकिल के लिए तय है। लेन बढ़ने से अब हर प्लाजा पर आगरा से नोएडा आने वाले रूट पर 20 टोल लेन होंगी। अधिकारियों के मुताबिक आगरा से नोएडा की तरफ वाले हिस्से में पहले काम किया जाएगा। इनमें जेवर टोल प्लाजा पर सबसे पहले लेन बढ़ाने का कार्य होगा। अहम है कि त्योहारों और वीकेंड पर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा से आने वाले वाहन चालक मथुरा और आगरा आनेजाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का प्रयोग करते हैं। अक्सर टोल प्लाजा पर आगरा से नोएडा रूट पर जाम लग जाता है।