{"_id":"620c05977d974d571b1f2e93","slug":"five-injured-in-roadways-bus-and-truck-collision-noida-news-noi632475192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत में पांच घायल
विज्ञापन
कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर ट्रक व रोडवेज बस की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त बस। संवाद
- फोटो : Grnoida
दादरी। कोतवाली क्षेत्र में शिव नाडर विश्वविद्यालय के पास जीटी रोड पर रोडवेज बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला यात्री समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं एक अन्य सड़क हादसे में जीटी रोड पर गड्ढे के कारण एक बाइक गिर गई, जिससे दो युवक घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, बुलंदशहर के गांव रामपुरा निवासी छोटेलाल रोडवेज बस चालक है। मंगलवार सुबह छोटेलाल गाजियाबाद से बुलंदशहर की तरफ बस लेकर जा रहे थे। बस में यात्री सवार थे। दादरी कोतवाली क्षेत्र में शिव नाडर विश्वविद्यालय के पास जीटी रोड पर बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में यात्री अशोक कुमार, रविंद्र सिंह, सीवा रफातली, चालक छोटेलाल और परिचालक सुधीर कुमार शामिल हैं। रोडवेज बस क्षतिग्रस्त हो गई है। रोडवेज की तरफ से पुलिस को शिकायत दी है। चालक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
जीटी रोड पर गड्ढे के कारण बाइक गिरी, दो युवक घायल
मंगलवार को बुलंदशहर निवासी विजय कुमार और गाजीपुर निवासी अखिलेश कुमार बदायूं में माता के जागरण में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पुल के पास जीटी रोड पर गड्ढे के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।