फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five infected returned from abroad were found, samples sent for genome sequencing

विदेश से लौटे पांच संक्रमित मिले , जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे नमूने

Mon, 13 Dec 2021 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five infected returned from abroad were found, samples sent for genome sequencing
नोएडा। विदेश से गौतमबुद्ध नगर लौटे पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को विदेश से आए पांच लोगों समेत 8 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। विभाग के मुताबिक इंग्लैंड से लौटे एक परिवार के बच्चे समेत तीन सदस्यों और सिंगापुर से लौटी मां-बेटी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं तीन मरीज अलग-अलग स्थानों में हुई रैंडम जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। विदेश से लौटे लोगों में वायरस की जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूने दिल्ली स्थिति एनसीडीसी भेजे गए हैं। विभाग के अनुसार एक सप्ताह में जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट आने के आसार हैं। अहम है कि विदेश से लौटे सभी लोगों की जांच इंग्लैंड और सिंगापुर में भी हुई थी। जहां उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि विदेश से लौटने के बाद उनकी आरटीपीसीआर की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद उन्हें सेकटर 39 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनोम सिक्वेसिंग के लिए नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। सभी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

इंग्लैंड से लौटा दंपती और बच्चा संक्रमित
सोमवार को सेक्टर-44 निवासी दंपती और बेटे (4) में बीमारी की पुष्टि हुई है। परिवार कुछ समय पूर्व इंग्लैंड से लौटा था। किसी भी मरीज में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले हैं। विदेश से लौटने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जांच कराई थी। सिंगापुर और इंगलैंड में भी उनकी जांच की गई थी। तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। जिसके आधार पर उन्हें भारत आने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में अलग तल पर हो रहा इलाज, अलर्ट जारी
विदेश से लौटे सभी पॉजिटिव मरीजों का इलाज सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में जारी है। अस्पताल में सामान्य कोविड मरीजों एवं विदेश से लौटे मरीजों का इलाज अलग-अलग तलों पर किया जा रहा है। ओमिक्रॉन वैरिएंट की आशंका के कारण उन्हें अन्य कोविड मरीजों से अलग रखा गया है। साथ ही किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। जिले के 20 से ज्यादा सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए गए हैं। जिससे मरीज बढ़ने पर भी ऑक्सीजन की कमी का सामना ना करना पड़ा।
अस्पताल से फरार हुई संक्रमित मां-बेटी, रात 2 बजे दोबारा कराया भर्ती
सिंगापुर से लौटी मां-बेटी को रविवार शाम सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां की अव्यवस्थाओं से महिला जल्द ही परेशान हो गई और उसे घर जाने की जिद करने लगी। अस्पताल कर्मचारियों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। अस्पताल में दिक्कतों से परेशान महिला रात में बिना किसी को बताए बेटी समेत भाग गई। इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। देर तक तलाश करने पर महिला नहीं मिली। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस ने महिला को कॉल कर अस्पताल बुलाया। महिला के नहीं आने की स्थिति में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की बात कही। पुलिस के दबाव बनाने पर महिला लौटने को राजी हुई। जिसके बाद पुलिस एवं रैपिड रिस्पांस टीम ने महिला को रात करीब 2 बजे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया। कोविड अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुषमा चंद्रा ने बताया कि महिला को रैपिड रिस्पांस टीम ने भर्ती कराया था। लेकिन वह बिना बताए अस्पताल से रात में चली गई थी। पुलिस की मदद से दोबारा उन्हें भर्ती करा दिया गया है।
तैयारियों पर उठे सवाल, कर्मियों से जवाब तलब
रात में महिला के अस्पताल से गायब होने से कोविड तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से जवाब तलब किया है। संक्रमित मां-बेटी रात में किसी के संपर्क में आए होंगे तो बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। मां-बेटी दोनों सेक्टर-137 सोसाइटी निवासी हैं। विभाग के कर्मचारी जानकारी जुटा रहे हैं कि दोनों महिलाएं सोसाइटी निवासी किसी व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आई थीं। महिला का पति फिलहाल संक्रमित नहीं है। लेकिन कोविड सैंपल लेकर भेजने के साथ ही उसे भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

27 केंद्रों पर 6652 का टीकाकरण
नोएडा। सोमवार को जिले में 27 सरकारी केंद्रों पर कोविड टीकाकरण हुआ। जहां 6652 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें पहली डोज पाने वालों की संख्या 1663 रही। वहीं 4989 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इससे पहले शुक्रवार को 7255 लोगों का टीकाकरण हुआ था। दिसंबर में औसतन 7 हजार से अधिक दैनिक टीकाकरण किया जा रहा है। जबकि पिछले महीनों में टीकाकरण की संख्या 10 से 20 हजार प्रतिदिन रहती थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed