{"_id":"617d86d8c58c3f74c534c67a","slug":"five-girl-students-fell-unconscious-after-drinking-mango-juice-noida-news-noi6134074174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम का जूस पीने से बेहोश होकर गिरीं पांच छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम का जूस पीने से बेहोश होकर गिरीं पांच छात्राएं
विज्ञापन
इसी दुकान से जूस पीकर छात्राएं हुईं बेहोश। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-45 सोम बाजार में शनिवार शाम को आम का जूस पीने के दौरान पांच छात्राएं एक-एक कर बेहोश होकर गिर गईं। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस पहुंची और छात्राओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के बाद उन्हें होश आया। डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की बात कही है। वहीं, पुलिस ने खाद्य निरीक्षक को बुलाकर नमूने लिए और दुकानदार चमन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे सेक्टर-45 निवासी श्वेता, तनु, कल्पना, चंचल और काजल सदरपुर के सोम बाजार में चमन जूस कार्नर पर गई थीं। यहां पांचों ने आम का जूस पीया था। जूस पीने के तुरंत बाद छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगीं तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी छात्राओं को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। काफी देर इलाज चलने के बाद छात्राओं को होश आया।
एडीसीपी ने बताया कि जूस कार्नर की जांच कराई जाएगी और जो भी रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार चमन पर कार्रवाई होगी। हालांकि, अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। सभी छात्राएं सहेलियां हैं और 10,11 व 12वीं में पढ़ने वाली हैं। फिलहाल, छात्राओं की हालत में सुधार है और रविवार तक सभी की छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन
खराब हो चुके फलों का जूस बेच रहा था
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रथमदृष्टया खराब फलों के जूस निकालकर पिलाने से फूड प्वाइजनिंग की बात सामने आई है। पुराने फलों का जूस निकालकर चमन पिला रहा था। सड़े-गले छिलके भी कूडे़दान से बरामद हुए हैं। सभी के नमूने व फोटो-वीडियो लिए गए हैं। चमन ने दिखाने के लिए अच्छे फल सामने रखे हुए थे जबकि जहां पर जूस निकाल रहा था वहां पर खराब फल रखे हुए थे। लोगों को इन्हीं फलों से जूस निकालकर पिला रहा था। यही जूस छात्राओं को पिलाया गया था।