{"_id":"6a621fbe63a5aa05350cbdb7","slug":"five-coaching-centres-sealed-after-failing-fire-safety-inspection-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101053-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अग्निशमन सुरक्षा जांच में फेल पांच कोचिंग सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अग्निशमन सुरक्षा जांच में फेल पांच कोचिंग सील
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरणों की जांच के लिए ग्रेनो प्रा
- ग्रेनो प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग की संयुक्त जांच टीम के निरीक्षण के बाद कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अग्निशमन सुरक्षा जांच में फेल होने पर ग्रेटर नोएडा के पांच कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया है। इन सभी में अग्निशमन उपकरणों की कमी पाई गई थी। ग्रेनो प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को 13 कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण के बाद कार्रवाई की। सील किए गए संस्थानों में ट्यूटोरिक्स ट्यूशन सेंटर, एनविक इंफोटेक, इनकैप सेंटर, मेरिट एजुकेशन और पैंडुलम एडु क्लासेज शामिल हैं।
बृहस्पतिवार को अल्फा वाणिज्यिक क्षेत्र के ट्रेडेक्स टावर-एक और ओम टावर स्थित इन संस्थानों की जांच की गई। कुल 13 कोचिंग सेंटरों में से पांच में अग्निशमन सुरक्षा उपकरण नहीं पाए गए। इन संस्थानों को पहले ही निरीक्षण में जरूरी उपकरण नहीं मिलने पर चेतावनी दी गई थी। संस्थानों की मांग पर दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया था।
प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वालों संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा उपाय नहीं मिलने पर संस्थान सील किए जाएंगे। अहम है कि प्राधिकरण ने अग्निशमन विभाग के साथ मामले की जांच कर कार्रवाई करने के लिए तीन संयुक्त टीम भी बनाई है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा और सहायक प्रबंधक कुलदीप शर्मा, अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
दावा: चेतावनी के बाद 80 प्रतिशत तक दिखा सुधार
पिछले दिनों जांच में 11 में से 10 कोचिंग में आग से बचाव की तैयारियां नहीं मिली थी। इसके बाद प्राधिकरण ने सख्ती दिखाना शुरू किया। अब अधिकारियों का दावा है कि कोचिंग संचालकों ने बचाव के लिए उपकरण लगाना शुरू कर दिए हैं। करीब 80 प्रतिशत तक काम पूरे हो गए हैं। इन अधूरे कामों के लिए कोचिंग संस्थानों को दो से तीन दिन का समय दिया जा रहा है। वहीं, जांच शुरू होने के दूसरे चरण में कुछ कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन उपकरण मानकों के अनुरूप पाए गए।