फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five candidates filed nomination for Noida seat and four from Dadri

नोएडा सीट पर पांच और दादरी के चार प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 19 Jan 2022 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Five candidates filed nomination for Noida seat and four from Dadri
सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में नोएडा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का नामांकन दाखिल करने - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। नोएडा विधानसभा सीट पर मंगलवार को पांच व दादरी सीट पर चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें बसपा, भाजपा, सपा और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भी शामिल हैं। सोमवार को छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू हुआ। सबसे पहले दादरी से बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी ट्रैक्टर पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। फिर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार भाटी ने नामांकन किया। दादरी सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला ने भी पर्चा दाखिल किया। इनके अलावा नोएडा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह, बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पंकज अवाना, सर्व समाज पार्टी के प्रत्याशी संजीव कुमार गोस्वामी व जगदीश सिंह और निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ गोयल ने भी नामांकन दाखिल किया। तीनों सीटों पर 73 नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने दाखिल किया पंकज का पचार्
भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह संक्रमित हैं। इस कारण वे मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं आ सके। उनकी जगह सांसद डॉ. महेश शर्मा पहुंचे। सांसद और अन्य प्रस्तावक बने जबकि एक अन्य व्यक्ति को पंकज के स्थान पर अधिकृत किया गया था। तीनों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पंकज के नाम से तीन सेट दाखिल किए गए हैं। जेवर विधानसभा सीट पर मंगलवार को एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। इस सीट पर सबसे कम दो नामांकन हुए हैं। इनमें रालोद के अवतार सिंह भड़ाना और बसपा के नरेंद्र भाटी हैं। वहीं, दादरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी का नामांकन अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

घर-घर संपर्क कर लोगों को जोड़ें : स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ऑडियो ब्रिज के माध्यम से पश्चिम उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्षों से घर-घर संपर्क कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सभी बूथों और शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को बताएं और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें। चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का जनसंपर्क तेज करने एवं चुनाव की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के लिए सभी को जुटना है। महिलाओं, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से संपर्क आगे बढ़ाना है। सामाजिक संपर्क के कार्य में सभी टोलियों को निकालना है। सोशल मीडिया टीमों को सक्रिय कर भाजपा सरकार की गरीब कल्याण की योजनाओं का प्रचार करें। लाभार्थी परिवारों के फीडबैक भी साझा करें। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय भाटी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, रवि भदोरिया, मनोज भाटी, कर्मवीर आर्य, विचित्र तोमर आदि वर्चुअल बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed