{"_id":"679ce9937e596f73a003b552","slug":"five-basketball-players-will-participate-in-divisional-trials-grnoida-news-c-23-1-vns1013-52448-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मंडल ट्रायल में भाग लेंगी पांच बास्केटबॉल खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मंडल ट्रायल में भाग लेंगी पांच बास्केटबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
मंडल ट्रायल में भाग लेंगी पांच बास्केटबॉल खिलाड़ी
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने लिए शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में जिला स्तरीय सीनियर महिला बास्केटबॉल के ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें पांच खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है। उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने बताया कि 4 से 7 फरवरी तक कानपुर स्थित क्षेत्रीय खेल कार्यालय में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में जिले से छह महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से पांच खिलाड़ी प्रिया, नेहा, ज्योति, छवि व हर्जिंद्र का चयन मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है। यहां बेहतर प्रदर्शन करने पर उनका चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा।