फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five arrested of kabootar gang stealing 500 luxury cars on demand

ऑन डिमांड 500 लग्जरी कारें चुराने वाले कबूतर गिरोह के पांच गिरफ्तार

Fri, 02 Jul 2021 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Five arrested of kabootar gang stealing 500 luxury cars on demand
नोएडा। पांच सौ से अधिक वाहनों की ऑन डिमांड चोरी करने वाले कबूतर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी दस लग्जरी कारें और लॉक खोलने के ऑटोमैटिक उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी सॉफ्टवेयर से दो से तीन मिनट में लॉक खेालकर लग्जरी कारें चोरी कर लेते थे। कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी राजेश एस और एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-24 व सेक्टर-58 पुलिस ने बुधवार रात को मुरादनगर निवासी हारून सैफी व अमित कुमार, गुलावटी निवासी मोहम्मद यूसुफ व साजिद और खरखौंदा मेरठ निवासी गुलफाम को गिरफ्तार किया। पहली बार गिरफ्तार हुए सरगना हारून, गुलफाम व अमित नोएडा और आसपास के शहरों से लग्जरी कारें चोरी करते हैं और यूसुफ की मदद से इंजन-चेसिस नंबर बदलकर मांग पर नेपाल, पंजाब, कश्मीर, झारखंड, बिहार में बेच देते हैं। हारून ने पूछताछ में बताया कि गिरोह ने अब तक 500 से अधिक कारें चुराई हैं। गिरोह में शामिल इश्तियाक, गुलफाम, उमर, चना, हाशिम, आकिल व साजिद फरार हैं। गुलफाम पर 14, साजिद पर 12, यूसुफ पर 10, हारून पर 10 और अमित पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरोह ने जून में ही 18 लग्जरी कारें चुराई हैं।
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर से खोलते थे लॉक
आरोपी कारें चोरी करने के लिए अलग-अलग तरह के उपकरण का इस्तेमाल करते थे। चाबी बनाने के उपकरण, स्कैनर, टैबलेट का इस्तेमाल कर सॉफ्टवेयर से कोडिंग कर नई चाबी तैयार कर लेते थे और फिर आसानी से वारदात अंजाम देते थे। चोरी की फॉच्यूर्नर को साढ़े तीन लाख, इनोवा को तीन लाख, स्कॉर्पियो को ढाई लाख, स्विफ्ट 70 हजार, सैंट्रो व ऑल्टो जैसी छोटी कारों को 30 से पचास हजार रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉच्यूर्नर-इनोवा का नाम रखा था कबूतर
एडीसीपी ने बताया कि गिरोह ने फॉच्यूर्नर व इनोवा का नाम कबूतर रखा था। इसके नाम रखने के बारे में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि चूंकि ये गाड़ियां काफी तेज चलती हैं। इस कारण इनका नामकरण कबूतर किया गया था। ये लोग आपस में भी चोरी करने व बेचने के दौरान भी इन कारों का संबोधन कबूतर ही करते थे। इस कारण गिरोह का नाम कबूतर गैंग पड़ गया।

नींबू काटा बाबा के यहां बदला जाता था चेसिस नंबर
गिरफ्तार बदमाश मोहम्मद यूसुफ गांव सैठा, गुलावटी में झाड़ फूंक है और वह नींबू काटा बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। उसके यहां काफी लोग आते रहते हैं। इसके आड़ में चोरी के वाहनों को घर पर रखता था और वहीं इंजन-चेसिस नंबर को बदले जाते थे। आरोपी ऐसे वाहनों का इंजन व चेसिस नंबर चोरी के वाहनों पर डालते थे जो दुर्घटनाग्रस्त हो। उन्हीं दुघर्टना ग्रस्त गाड़ियों के कागजात भी बनाकर बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed