{"_id":"62d5c59dce17435b4163537c","slug":"five-arrested-of-i-20-gang-who-robbed-homes-by-doing-reiki-noida-news-noi660170784","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेकी कर घरों में चोरी करने वाले आई-20 गिरोह के पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेकी कर घरों में चोरी करने वाले आई-20 गिरोह के पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टरों और सोसाइटी में कार से रेकी कर घरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर सेक्टर-39 पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को महामाया इंटर कॉलेज के पास से पकड़े गए बदमाशों की पहचान बुलंदशहर निवासी सुरेंद्र सिंह, सतीश वर्मा, राहुल, हापुड़ निवासी नकुल कुमार और विक्रांत के रूप में हुई है। गिरोह के बदमाश आई-20, वैगनआर या सैंट्रो कार से वारदात को अंजाम देते थे। वारदात में इस्तेमाल की गईं कारों पर आई-20 कार की फर्जी नंबर प्लेट लगाते थे। इसी वजह से उनकी पहचान आई-20 गिरोह के रूप में होने लगी थी। पुलिस इस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
गिरोह के बदमाश यूपी, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में चोरी की वारदात करते थे। सुरेंद्र सिंह गिरोह का सरगना है। वह वर्ष 2011 से वारदात कर रहा है। वहीं गिरफ्तार सतीश वर्मा सुनार है। वह बदमाशों से चोरी का सोना खरीदता था। आरोपी कार से किसी भी सेक्टर व सोसाइटी में दाखिल होकर और बंद पड़े मकान व फ्लैट की रेकी करने के बाद वारदात करते थे। बदमाश मकान व फ्लैट के ताले दस से बीस सेकेंड में तोड़ देते थे। आरोपियों के पास से सोने और चांदी की जूलरी के अलावा तीन कलाई घड़ी, तीन तमंचे, 34 हजार नकद, डिजिटल तराजू, चार नंबर प्लेट नंबर और आई-20 और सेंट्रो कार बरामद हुई है।
अलीगढ़ पुलिस भी लेगी रिमांड पर
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि बदमाशों ने अलीगढ़ में भी चोरी की थी। गिरफ्तार करने की सूचना देने पर अलीगढ़ पुलिस भी नोएडा आकर इनसे पूछताछ की है। अब अलीगढ़ पुलिस बदमाशों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। आरोपियों ने नोएडा में चोरी की 15 से अधिक वारदात करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
गांव के लोगों को जोड़ रहे थे गिरोह में
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गिरोह का सरगना सुरेंद्र व उसके कई शागिर्द गिरोह को फैलाने में जुटे थे। आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से गिरोह से जोड़ रहे थे। गिरोह में बुलंदशहर के नगला टोटा और हापुड़ के उदयपुर गांव के कई बदमाश हैं। वहीं गिरफ्तार जूलर सतीश वर्मा की बुलंदशहर के कुचेसर गांव में आभूषण की छोटी सी दुकान है। वह बीते पांच वर्षो से बदमाशों से सस्ते में सोना खरीदता था और उसे महंगे दामों में बेचता था।