{"_id":"62b2283811542e286f22d813","slug":"five-arrested-including-gang-leader-who-stole-150-vehicles-noida-news-noi6554712162","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 वाहन चुराने वाले गिरोह सरगना सहित पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 वाहन चुराने वाले गिरोह सरगना सहित पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने 150 कारें व बाइक चुराने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनसीआर से वाहन चुराकर दूसरे जिलों में बेचते और कटवाते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 12 बाइक, दो कारें, दो इंजन, ऑटो, 74 टायर, 37 टायर रिम सहित, 11 सीएनजी सिलिंडर और विभिन्न गाड़ियों के कटे हुए पार्ट्स व पुर्जे बरामद किए हैं।
एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सरगना हापुड़ निवासी नवउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूछताछ के बाद जहांगीराबाद निवासी तनवीर सैफी, शाह आलम, रिजवान व मोहित को जहांगीराबाद से दबोच लिया। नवउद्दीन वाहन चोरी करता था और अन्य आरोपियों को दस हजार रुपये में बेच देता था। इसके बाद इंजन, लाइट, खिड़कियां, बंपर, वायरिंग, सीट समेत अन्य सामान अलग कर बेच दिया जाता था। तनवीर सैफी, शाह आलम, रिजवान जहांगीराबाद में वाहनों की कटाई करते थे और मोहित कबाड़ी को पार्ट्स आदि बेचता था। नवउद्दीन पर 18, तनवीर पर 2, शाह आलम पर 2 मुकदमे दर्ज हैं।
डॉक्टर के नाम से मशहूर वाहिद से सीखे थे गुर
पश्चिमी यूपी में वाहन चोरों के डॉक्टर के नाम से मशहूर डॉ. वाहिद वाहन चोर है। इसका नवउद्दीन चेला है। वाहिद के साथ रहकर उसने वाहन चुराने के गुर सीखे थे। इसके बाद वाहिद से अलग हो गया था और कबाड़ियों व वाहनों की कटाई करने वालों के साथ अलग गिरोह बना लिया था। वाहिद पहले से जेल में है और उसे कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार किया था।