फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   First sterilization center for abandoned dogs started in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में लावारिस कुत्तों का पहला नसबंदी केंद्र शुरू

Sat, 26 Feb 2022 02:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 02:11 AM IST
विज्ञापन
First sterilization center for abandoned dogs started in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्णनगरी में लावारिस कुत्तों के लिए नसबंदी केंद्र शुरू कर दिया गया है। शहर में यह पहला नसबंदी केंद्र है। सबसे पहले सेक्टर ओमीक्रॉन टू के निवासियों ने 10 लावारिस कुत्तों की नसबंदी कराने के लिए पैसे जमा करा दिए हैं। एसोसिएशन ने 250 रुपये प्रति कुत्ते के हिसाब से 2500 रुपये जमा कराए हैं। हालांकि, एक कुत्ते पर 1000 रुपये का खर्च आएगा। शेष खर्च प्राधिकरण वहन करेगा। ह्यूमन वेलफेयर संस्था को यह जिम्मेदारी दी गई है। नसबंदी के बाद पहचान के लिए कुत्ते के गले में पट्टा और कान पर कट भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सीईओ नरेंद्र भूषण के निर्देश पर जन स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र बनाया है। साथ ही, संस्था से करार किया है। जिस भी सेक्टर या सोसाइटी की आरडब्ल्यूए को लावारिस कुत्तों की नसबंदी करानी है वह प्रति कुत्ते के हिसाब से 250 रुपये संस्था के खाते में जमा करा सकते हैं। संस्था के प्रतिनिधि कुत्तों को पकड़कर लाएंगे। नसबंदी करेंगे और फिर वहीं पर छोड़ आएंगे। सुप्रीम कोर्ट के एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) नियम के अनुसार जिस कुत्ते को जहां से पकड़ा जाएगा, नसबंदी के बाद उसे वहीं छोड़ना होगा।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सलिल यादव ने बताया कि नसबंदी के बाद पांच दिन के लिए कुत्तों को रखा जाएगा। उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन भी लगेंगे। जिस सेक्टर या सोसाइटी का पैसा पहले जमा होगा, वहां के कुत्तों की नसबंदी पहले की जाएगी। केंद्र में ऑपरेशन रूम व वेटिंग एरिया भी बनाया गया है। कुत्तों की देखरेख के लिए 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। ऑपरेशन रूम में एसी, फ्रिज व आरओ की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस नंबर पर करें कॉल
प्राधिकरण ने कुत्तों की नसबंदी कराने के लिए मोबाइल नंबर-7838565456 जारी किया है। इस पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है। सेक्टर या सोसाइटी के निवासी ह्यूमन वेलफेयर संस्था के बैंक खाते (संख्या -67760170087, आईएफएसी कोड-आईसीआईसी 0006776, आईसीआईसीआई बैंक) में प्रति कुत्ते के हिसाब से 250 रुपये जमा करा सकते हैं। संस्था की टीम कुत्तों को पकड़कर लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed