{"_id":"69fdeac25e98e1872d0fcc7d","slug":"first-had-love-marriage-then-killed-his-wife-for-dowry-noida-news-c-23-1-lko1064-94199-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पहले किया प्रेम विवाह, फिर दहेज के लिए पत्नी को मार डाला; मोनिका के नाम थी एक करोड़ से अधिक की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले किया प्रेम विवाह, फिर दहेज के लिए पत्नी को मार डाला; मोनिका के नाम थी एक करोड़ से अधिक की संपत्ति
Fri, 08 May 2026 07:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 07:23 PM IST
सार
मेरठ की नंद वाटिका कॉलोनी निवासी रेनू नागर ने बताया कि उनकी बेटी मोनिका ने 16 फरवरी को घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी अनुज चौहान से प्रेम विवाह किया था। उनका आरोप है कि विवाह के बाद पति व उसके परिजन दहेज के लिए उस पर दबाव बनाने लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दादरी कोतवाली दादरी क्षेत्र के घोड़ी बछेड़ा गांव में एक करोड़ की प्रॉपर्टी के लिए महिला की पीट कर हत्या किए जाने का आरोप है। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद उसे जलने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति व उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
मेरठ की नंद वाटिका कॉलोनी निवासी रेनू नागर ने बताया कि उनकी बेटी मोनिका ने 16 फरवरी को घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी अनुज चौहान से प्रेम विवाह किया था। उनका आरोप है कि विवाह के बाद पति व उसके परिजन दहेज के लिए उस पर दबाव बनाने लगे। मोनिका के नाम एक करोड़ से अधिक की संपत्ति थी। उसे बेचकर पैसे की मांग की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
परिजनों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
पीड़ित मां ने आरोप लगाया कि पैसे की मांग को लेकर सात मई को अनुज व उसके परिजनों ने मोनिका की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पीड़िता का कहना है कि वारदात की की सूचना पर पहुंचने पर उनलोगों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। इसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एसीपी प्रशाली गंगवार का कहना है कि विवाहिता की हत्या कर दी गई है। दाह संस्कार के दौरान शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।