फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   First cargo plane carrying mobile devices and components from Chennai arrives at Noida Airport.

Noida News: चेन्नई से मोबाइल डिवाइस और कलपुर्जे लेकर नोएडा एयरपोर्ट पहुंचा पहला कार्गो विमान

Wed, 17 Jun 2026 07:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
First cargo plane carrying mobile devices and components from Chennai arrives at Noida Airport.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे पहले कार्गो विमान का वाटर कैनन से किया गया स्वागत ।  अमर  उज
- रनवे पर उतरते ही वाटर कैनन से हुआ स्वागत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बुधवार से मालवाहक विमानों की उड़ानें शुरू हो गईं। रनवे पर उतरते ही कार्गो विमान का वाटर कैनन से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट के रनवे पर उतरने वाला यह विमान चेन्नई से सामान लेकर आया था। इसमें मोबाइल डिवाइस, कल-पुर्जे समेत खाने-पीने की चीजें और कृषि उत्पाद शामिल थे। अब यहां से बुकिंग के हिसाब से कार्गो विमानों की आवाजाही होगी। पहले दिन चेन्नई से कार्गो लेकर आया यह विमान नोएडा से माल लेकर वापस चेन्नई लौट गया।
एयरपोर्ट से 15 जून से कॉमर्शियल उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को एयरपोर्ट के एयर इंडिया सेट्स मल्टी-मॉडल कार्गो हब (एमएमसीएच) में पहला घरेलू फ्रेटर विमान सुबह लगभग 7:20 मिनट पर उतरा। एफ्कॉम होल्डिंग्स एयरलाइन ने चेन्नई और नोएडा के बीच परिचालित बोइंग 737-800एफ की उड़ान में करीब 20 टन मिश्रित माल की आवाजाही की गई।
विज्ञापन


एयरपोर्ट में 87 एकड़ में फैला है एआई सेट्स मल्टी मॉडल कार्गो हब
एयरपोर्ट के अंदर एआईसैट्स मल्टी-मॉडल कार्गो हब एकीकृत प्लेटफॉर्म के तौर पर बनाया गया है। सह लगभग 87 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 30 एकड़ का इंटीग्रेटेड कार्गो टर्मिनल और 57 एकड़ का इंटीग्रेटेड वेयरहाउसिंग तथा लॉजिस्टिक्स जोन शामिल है। इसमें कार्गो हैंडलिंग, वेयरहाउसिंग, ट्रकिंग और डिजिटल कार्गो प्रबंधन प्रणाली को इंटीग्रेटेड किया गया है। जिससे माल ढुलाई के काम को आसान किया जा सके। इससे ट्रांजिट अवधि भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिन शहरों की मांग आएगी वहां के लिए उड़ेंगें विमान
एयरपोर्ट पर पहले कार्गो विमान की लैंडिंग के दौरान मौजूद एआईसैट्स के सीओओ सलीम चौधरी ने बताया कि कार्गो में समय का महत्व ज्यादा है। जल्द खराब होने वाला सामान समय से पहुंचाना बड़ी चुनौती होती है। नोएडा एयरपोर्ट में कनेक्टिविटी से लेकर हर वह सुविधा है, जिससे समय पर सामान पहुंच जाएगा। जिन शहरों की डिमांड आएगी, वहां के लिए कार्गो फ्लाइट चलेंगी। बुकिंग के हिसाब से उड़ानें रफ्तार पकड़ेंगी। वहीं एयरपोर्ट के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि यह देश का पहला एयरपोर्ट होगा, जहां कार्गो के लिए डेडीकेटेड कनेक्टिविटी दी गई है। यह कनेक्टिविटी समय और बचाएगी। यह कार्गो हब न केवल पश्चिमी यूपी के उद्यमियों और किसानों के लिए बेहतर साबित होगी, बल्कि यह उत्तर भारत का गेटवे बनेगा। एयर इंडिया सेट्स के सीईओ रामनाथ राजामणि ने बताया कि एमएमसीएच के इंटीग्रेटेड कार्गो टर्मिनल पर पहली फ्रेटर उड़ान का सफल संचालन भारत की कार्गो और लॉजिस्टिक्स यात्रा में नए अध्याय की शुरुआत है। वहीं एनआईके के उपाध्यक्ष ने कहा कि एयर इंडिया सैट्स एकीकृत कार्गो टर्मिनल पर पहली फ्रेटर उड़ान का सफलतापूर्वक संचालित करके नोएडा एयरपोर्ट को उत्तर भारत के लिए लॉजिस्टिक्स गेटवे के तौर पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

छह माह में शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय कार्गो सेवा
एफ्कॉम होल्डिंग्स के सीएमडी दीपक परसुरामन ने बताया कि पहले दिन की उड़ान से इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को परखा गया। यहां से छह माह बाद इंटरनेशनल कार्गो सुविधा शुरू हो जाएगी।


दो घंटे की देरी से आया कार्गो विमान

चेन्नई के कार्गो लेकर आने वाला विमान सुबह 7:20 पर रनवे पर उतरा। इसे सुबह 5:30 बजे एयरपोर्ट पर लैंड करना था। चेन्नई से उड़ान भरने में इसे देरी हो गई। वहीं कार्गो अनलोड करने के बाद नोएडा से सामान लेकर विमान ने दुबारा 12:15 बजे चेन्नई के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed