फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Firing shot, father dies, son injured

मारपीट के मारी गोली, पिता की मौत, बेटा घायल

Tue, 09 Nov 2021 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Firing shot, father dies, son injured
जेवर। जहांगीरपुर में सोमवार शाम रंजिश में कार सवार आरोपियों ने पिता-पुत्र की घेरकर मारपीट कर दी। आरोपियों ने दोनों पर गोली चला दी। गोली लगने से जहांगीरपुर निवासी यूसुफ (45) व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि मारपीट में शेर मोहम्मद (22) घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामला रंजिश का है। चारों आरोपी कस्बा जहांगीरपुर निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में जहांगीरपुर के कस्बा व्यापारियान निवासी इरफान, सूफियान, अरमान और फरमान के साथ 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे जहांगीरपुर के झाजर रोड निवासी यूसूफ व उसका बेटा शेर मोहम्मद खेत से पैदल अपने घर की तरफ आ रहे थे। नगलिया रोड के पास कार सवार चार लोगों ने दोनों पिता पुत्र को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में शेर मोहम्मद सिर में चोट लगने से घायल हो गया। आरोपियों ने यूसुफ को गोली मारकर फरार हो गए। पड़ोसियों ने दोनों किसी तरह इलाज के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने यूसुफ को मृत घोषित कर दिया। वहीं शेर मोहम्मद का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस उपायुक्त अमित कुमार, एडीशन पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे, एसीपी जेवर रूद्र कुमार सिंह व कोतवाली निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed