{"_id":"68fe31f4dbf791ce900e8bbe","slug":"firing-on-a-young-man-after-entering-his-house-in-a-land-dispute-noida-news-c-23-1-lko1064-78925-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जमीन के विवाद में युवक पर घर में घुसकर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जमीन के विवाद में युवक पर घर में घुसकर की फायरिंग
विज्ञापन
बाल-बाल बचा परिवार, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के गांव सैनी में शनिवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। फायरिंग से स्वतंत्र नागर और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्वतंत्र नागर ने बताया कि उनके खानदान के जगदीश से एक बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिस पर कोर्ट का स्थगन आदेश है। इसी रंजिश में जगदीश का पुत्र विकास उन्हें धमका रहा था। शनिवार सुबह करीब 10:20 बजे विकास उनके घर पहुंचा और बातचीत के बहाने स्वतंत्र नागर पर फायरिंग कर दी। गोली निशाने पर नहीं लगी।
पीड़ित ने ईंट उठाकर विकास को दौड़ाया तो वह फायरिंग करते हुए भाग गया। इसी दौरान विकास का चाचा का बेटा तरुण बाइक से पहुंचा और पीड़ित को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें चोटें आईं।
विज्ञापन
पुलिस ने विकास और तरुण के खिलाफ बीएनएस की धारा-109 व 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि जमीन विवाद की जांच चल रही है और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।