फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Firecracker tied to dog's tail, burnt badly

कुत्ते की पूंछ में पटाखा बांधकर जलाया, बुरी तरह झुलसा

Mon, 08 Nov 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Firecracker tied to dog's tail, burnt badly
पटाखों से झुलसा कुत्ता। - फोटो : Grnoida
दनकौर। शरारती तत्वों ने लावारिस कुत्ते की पूंछ में पटाखा बांधकर आग लगा दी। पटाखा फटने से कुत्ता बुरी तरह झुलस गया। मौके पर पहुंची स्मार्ट सेंचुरीसंस्था की टीम ने लोगों की मदद से कुत्ते को जानवरों के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, हिंदू युवा वाहिनी की टीम ने कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर दनकौर पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में किसी वाहन की टक्कर से कुत्ते के घायल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के मुताबिक शनिवार दोपहर बाद किसी ने कस्बे में लावारिस कुत्ते की पूंछ में पटाखा बांधकर उसे जला दिया। पटाखा फटने से कुत्ता बुरी तरह झुलस गया। वह चल भी नहीं पा रहा था। रविवार को इसकी सूचना स्मार्र्ट सेंचुरी पशु संस्था को दी गई। संस्था की टीम ने मौके पर पहुंचकर ऑटो से ले जाकर कुत्ते को अस्पताल में भर्ती कराया। हिंदू युवा वाहिनी के दनकौर मंडल अध्यक्ष विशाल शर्मा ने इस मामले में अज्ञात शरारती तत्व के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक का कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed