{"_id":"613a2b6e8ebc3eb50202936e","slug":"fire-system-s-pipeline-burst-water-filled-inside-the-flat-grnoida-news-noi6036339176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर सिस्टम की पाइप लाइन फटी, फ्लैट के अंदर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर सिस्टम की पाइप लाइन फटी, फ्लैट के अंदर भरा पानी
विज्ञापन
एश्वर्यम सोसाइटी में फायर सिस्टम फेल होने से फ्लैट में भरा पानी।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो स्थित ऐश्वर्यम सोसाइटी के कई फ्लैटों में फायर सिस्टम फेल हो गया और पाइपलाइन से पानी बहने लगा। कई फ्लैटों में पाइपलाइन फव्वारा बन गई और पानी भर गया। निवासियों ने इसकी शिकायत बिल्डर के साथ अग्निशमन विभाग और ग्रेनो प्राधिकरण से की है। आरोप है कि दमकल विभाग के ऑडिट से पहले बिल्डर ने जांच करने के लिए सिस्टम चालू किया था। निवासियों ने बताया कि फायर सिस्टम की शिकायत प्राधिकरण और फायर विभाग से की थी। इस पर दमकल विभाग को 16 सितंबर को सोसाइटी का ऑडिट करना है।
इससे पहले बिल्डर फायर सिस्टम को सही करने में लगा है। दो दिन पहले सिस्टम को चालू किया गया। लगातार दो दिन टावर ए और बी के कई फ्लैटों में पानी आ गया। कई जगह पाइपलाइन से पानी फव्वारा की तरफ बहा। इससे फ्लैट के अंदर पानी भर गया। इसकी शिकायत तत्काल मेंटेनेंस टीम से की। इसके बाद समस्या को दूर किया गया। आरोप है कि ऑडिट के डर से बिल्डर फायर सिस्टम को ठीक करा रहा है। इसका खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ा। एओए के सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि प्राधिकरण और दमकल विभाग से फिर शिकायत की है।
सेक्टर दो में सुविधाएं नहीं होने से निवासी परेशान
ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर दो (ए व बी ब्लॉक) की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के सीईओ के नाम ज्ञापन दिया। एसोसिएशन ने सेक्टर की समस्याओं को दूर कर सुविधाएं देने की मांग की है। महासचिव गजराज सिंह ने बताया कि सेक्टर के अंदर सड़क टूट चुकी है। बाउंड्रीवाल नहीं होने से लावारिस पशु और असामाजिक तत्व अंदर आ जाते हैं। पार्कों की हालत अच्छी नहीं है। पार्क व ग्रीन बेल्ट में मलबा भरा है। निवासियों के लिए सामुदायिक भवन और मार्केट नहीं है। नालियां साफ नहीं हैं। बारिश होने पर रास्तों में पानी भर जाता है। इससे निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।