फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fire in solar panel making company

सोलर पैनल बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग

Fri, 12 Mar 2021 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
fire in solar panel making company
नोएडा। महज 12 घंटाें में शहर में आग लगने की तीन घटनाएं हुई। तीनों में कोई हताहत नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-7 स्थित सोलर पैनल बॉक्स बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। सुबह के वक्त ही सेक्टर-71 में इनवर्टर की बैट्री फटने से घर के बरामदे में आग लग गई। वहीं शाम को सेक्टर-25ए स्थित पार्किंग में खड़ी तीन बसों में अचानक लग गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने तीनों स्थानों पर आग को बुझा दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-7 स्थित डी ब्लॉक में स्टार लाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सोलर पैनल बनाया जाता है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे कंपनी के बेसमेंट में शार्ट सर्किट से आग लग गई। उस वक्त कंपनी के अंदर कोई नहीं था। बेसमेंट में पैनल बॉक्स बनाने का मैटीरियल, पैकेजिंग का सामान रखा हुआ था। देखते ही देखते पूरे परिसर में आग फैल गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम 6 दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के बाद आसपास की बिल्डिंग को सुरक्षा के मद्देनजर खाली कराया। उन्होंने बताया कि कंपनी के अंदर फायर फाइटिंग सिस्टम तो था लेकिन इनके पास कोई एनओसी नहीं थी। कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार सुबह के वक्त ही सेक्टर-71 स्थित एक घर के बरामदे में इनवर्टर की बैट्री फट गई। इससे आग लग गई। सूचना पाकर दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, तब तक आग को लोगों ने ही बुझा लिया था। फेज थ्री के अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-71 के ए ब्लॉक में एक घर के बरामदे में इनवर्टर की बैटरी ओवर हीट के कारण फट गई। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और बरामदे में ही आग लगी थी। आग की लपटें घर के अंदर नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को सेक्टर-25ए स्थित खाली मैदान में खड़ी तीन बसों में अचानक आग लग गई। इसमें दो बसें जल गईं और एक बस का एक तरफ का हिस्सा जला है। अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-25ए के खाली मैदान में निजी कंपनियों की बसें खड़ी होती हैं। बृहस्पतिवार शाम तीन बसों में आग लगने के बाद तेज आवाज आने लगी और चारों तरफ धुआं फैल गया। आग लगते ही आसपास काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और एलिवेटेड रोड पर खड़े होकर लोग देखने लगे। इससे एलिवेटेड रोड पर सेक्टर-18 से सेक्टर-61 की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया। मौके पर आधे दर्जन दमकल वाहनों ने आग पर करीब आधे घंटे में काबू पाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed