फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire in plastic factory warehouse, loss of lakhs

प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान

Sat, 18 Jun 2022 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fire in plastic factory warehouse, loss of lakhs
नोएडा। सेक्टर-7 स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री के गोदाम में शुक्रवार देर शाम को आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। करीब 3 घंटों की मशक्कत के बाद 12 दमकल वाहनों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-7 स्थित प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्ट्री के गोदाम में अचानक आग लग गई। इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आसपास की फैक्ट्रियों में भी आग लगने की आशंका बनी हुई थी। जिले के अलग-अलग फायर स्टेशनों से 12 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed