{"_id":"628b4e26100ae54dd343773c","slug":"fire-in-nithari-more-than-50-shops-catches-fire-fire-brigade-facing-problem-in-reaching-jam-on-road-read-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire In Nithari: निठारी चौक के सामने करीब 50 दुकानों में लगी आग, लोगों की भीड़ के चलते फायर ब्रिगेड का पहुंचना हो रहा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire In Nithari: निठारी चौक के सामने करीब 50 दुकानों में लगी आग, लोगों की भीड़ के चलते फायर ब्रिगेड का पहुंचना हो रहा मुश्किल
Mon, 23 May 2022 02:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 23 May 2022 02:36 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं वहीं कई गाड़ियां जाम के चलते यहां नहीं पहुंच पा रही हैं।
विज्ञापन
निठारी में दुकानों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के निठारी चौक के सामने सोमवार दिन में भीषण आग लगने से 50 से ज्यादा दुकान इसकी चपेट में आ गए हैं। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और काले धुएं से आसमान पट गया है। आग इतनी भयावह है कि काफी समय बाद भी इसे बुझाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं वहीं कई गाड़ियां जाम के चलते यहां नहीं पहुंच पा रही हैं। दरअसल आग लगने के बाद से ही लोग एलिवेटेड रोड पर रुक कर वीडियो बना रहे हैं जिसके चलते वहां जाम लग गया है।
विज्ञापन
अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है और आग फैलती ही जा रही है। वहीं आग के बाद सड़क पर उमड़ी लोगों की भीड़ के चलते फायरब्रिगेड को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन