फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire broke out in the flat, the young man trapped in the room was saved by breaking the gate

Noida News: फ्लैट में लगी आग, कमरे में फंसे युवक को गेट तोड़कर बचाया

Mon, 07 Aug 2023 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the flat, the young man trapped in the room was saved by breaking the gate
फोटो : -----------
विज्ञापन


फ्लैट में लगी आग, फंसे युवक को गेट तोड़कर बचाया

- ग्रेनो वेस्ट की श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर टी-9 में हुआ हादसा
- सोसाइटी के फायर सिस्टम में दिखी खामियां, नहीं चले स्प्रिंक्लर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की श्रीराधा स्काई गार्डन सोसाइटी के टावर टी-9 के फ्लैट में रविवार सुबह आग लग गई। आग में एक युवक अंदर फंस गया जबकि दूसरा किसी तरह बाहर निकलने में सफल हो गया। बाहर निकले युवक ने अन्य निवासियों की मदद से फ्लैट के कमरे का गेेट तोड़कर दोस्त को बचाया। सोसोइटी निवासियों ने पानी का इंतजाम कर आग पर काबू पाया। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी का फायर सिस्टम खराब है। हादसे के दौरान फ्लैट के अंदर स्प्रिंक्लर भी नहीं चले। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

सोसाइटी के टावर-9 में अभिषेक शर्मा का 12वें फ्लोर पर फ्लैट है। फ्लैट में उनके दोस्त मृदुल और सिद्धार्थ रहते हैं। रविवार की सुबह जब दोनों उठे तो कमरे में आग लगी थी। आग फ्लैट के डाइनिंग एरिया समेत अन्य हिस्सों में पहुंच गई। मृदुल किसी तरह फ्लैट के बाहर आ गया, लेकिन सिद्धार्थ कमरे में फंस गया। धुंआ देखकर आसपास के निवासी और सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। मृदुल ने लोगों की मदद से गेट तोड़कर सिद्धार्थ को बाहर निकाला। उसके बाद आग पर काबू पानी की कोशिश की। आरोप है कि आग से फ्लैट के अंदर लगे स्प्रिंक्लर नहीं चले। जिस कारण आग फैल गई। बाद में निवासियों ने बाथरुम और अन्य फ्लैटों से पानी लाकर आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का सामान जल गया है। वहीं घटना के बाद से निवासियों में बिल्डर के खिलाफ काफी रोष है। उधर आग पर काबू पाने के काफी देर बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


अप्रैल, 2021 में दमकल विभाग ने भेजा था नोटिस

सोसाइटी का फायर सिस्टम कई साल से खराब है। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर वर्ष 2021 में दमकल विभाग ने फायर सिस्टम की जांच की। जांच में खामियां मिलने के बाद बिल्डर को नोटिस जारी किया गया। निवासियों का आरोप है कि नोटिस जारी करने के बाद बिल्डर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब अफसर कोर्ट में वाद दायर करने की जानकारी दे रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने से हजारों निवासियों की जांच खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस बेड पर आग लगी थी। वहां लेपटॉप चार्ज हो रहा था। साथ ही प्रेस भी ऑन था। हो सकता है कि उससे आग लगी हो। मौके पर फायर सिस्टम के स्प्रिंक्लर नहीं चले। खामियों को लेकर पूर्व में बिल्डर को नोटिस जारी किया जा चुका है। सुधार नहीं करने पर कोर्ट में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। अब कोर्ट बिल्डर पर फैसला लेगी। - अजय कुमार, अग्निशमन अधिकारी, इकोटेक तीन स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed