{"_id":"62ac9ca2867eac6aac3d94ce","slug":"fire-broke-out-in-packaging-company-located-in-noida-sector-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire in Noida: नोएडा सेक्टर-7 स्थित पैकेजिंग कंपनी में लगी आग, दमकल विभाग काबू पाने में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire in Noida: नोएडा सेक्टर-7 स्थित पैकेजिंग कंपनी में लगी आग, दमकल विभाग काबू पाने में जुटा
Fri, 17 Jun 2022 08:54 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 17 Jun 2022 08:54 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक दो मंजिला इस कंपनी के पहले माले पर आग लगी जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए बढ़ते दूसरे तल तक जा पहुंची।
विज्ञापन
प्लास्टिक फैक्टरी के गोदाम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-7 स्थित प्लास्टिक फैक्टरी के गोदाम में शुक्रवार देर शाम को आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद 12 दमकल वाहनों ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-7 स्थित प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी के गोदाम में अचानक आग लग गई। इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आसपास की फैक्ट्रियों में भी आग लगने की आशंका बनी हुई थी।
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग फायर स्टेशनों से 12 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन