{"_id":"628beeea3b34a009524170d0","slug":"fire-broke-out-in-nithari-s-market-complex-10-shops-burnt-noida-news-noi6502337134","type":"story","status":"publish","title_hn":"निठारी के मार्केट कॉम्प्लेक्स में लगी आग, 10 दुकानें जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निठारी के मार्केट कॉम्प्लेक्स में लगी आग, 10 दुकानें जली
विज्ञापन
सेक्टर 31 निठारी स्थित हंसराज टावर कॉम्पलेक्स में लगी आग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। सेक्टर-31 स्थित निठारी मेन रोड पर चौधरी हंसराज टावर कॉम्प्लेक्स में सोमवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग से भूतल की दस दुकानें व 6 बाइक पूरी तरह से जल गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद 12 दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाया। आग से करोड़ों का नुकसान होने की बात कही जा रही है। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में के बाद शॉर्ट सर्किट या एसी के कंप्रेशर फटने के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है।
चार मंजिला इमारत में 70 से अधिक दुकानें हैं। इसमें एसी, पेंट, मोबाइल से लेकर अन्य दुकानें और गोदाम हैं। सोमवार सुबह बेसमेंट में एसी के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही धुआं फैल गया। देखते ही देखते आग ने इमारत के भूतल पर बनी दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही कॉम्प्लेक्स में चीख पुकार मच गई । देखते ही देखते वहां अफरातफरी की स्थिति हो गई। दुकानदार, ग्राहक, कर्मचारी सभी जान बचाने के लिए भागने लगे। दुकानों और गोदाम में किसी का मोबाइल व लैपटॉप तो किसी का टिफिन छूट गया। कुछ लोगों ने दुकानों का शटर बंद कर दिया तो कुछ लोगों ने सामान बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे के वक्त कॉम्प्लेक्स में 100 से ज्यादा लोग थे। जिन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया गया। इधर कॉम्प्लेक्स में गत्ते, एसी के कंप्रेशर फटने से आग की लपटें बढ़ने लगी और बाहर धुआं निकलने लगा। मौके पर 12 दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट में अधिकतर दुकानें व गोदाम एसी की थी। आग बेसमेंट में बने एसी के गोदाम से शुरू हुई थी। आग लगने से जब एसी के कंप्रेशर फटने लगे तो धुआं अधिक निकलने लगा। इससे स्थिति भयावह हो रही थी आग बुझाने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
आग की भयावहता को देखते हुए डीसीपी नोएडा जोन राजेश एस, एडीसीपी रणविजय सिंह समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारी हर व्यवस्था को देख रहे थे और पुलिस बल मौके पर कानून व्यवस्था को देख रही थी। समय समय पर भीड़ लगाने वाले लोगों को घटनास्थल के पास से हटाया जा रहा था। वाहनों के आवागमन को भी व्यवस्थित किया जा रहा था।
सड़क से लेकर एलिवेटेड रोड पर लगी भीड़, रास्ता जाम
चौधरी हंसराज टावर कॉम्प्लेक्स में आग लगने के बाद निठारी मेन रोड व एलिवेटेड रोड पर लोगों की भीड़ लग गई। इससे एलिवेटेड रोड व नीचे की सड़क पर सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की तरफ वाले रास्ते पर जाम लग गया। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तब लोगों को हटाया और निठारी के पास रूट डायवर्जन कराया। निठारी के सामने वाले एक तरफ की सड़क पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया।
सिलिंडर हटा दिया गया नहीं तो होता बड़ा हादसा
कॉम्प्लेक्स में कुछ गैस सिलिंडर भी रखे थे। आग लगने के बाद इन सिलिंडरों को हटा दिया गया था नहीं तो यहां और भी बड़ा हादसा हो सकता था। अगर सिलिंडर वहां फटता तो बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंच सकता था। वहीं इस कॉम्प्लेक्स में पेंट व केमिकल का भी गोदाम था। इसमें पेंट व केमिकल के एक बड़े खेप को हटा लिया गया था, इस कारण आग की लपटें उतनी तेजी से नहीं फैली।
कॉम्प्लेक्स के आगे पीछे, ऊपर नीचे धुआं ही हुआं
चौधरी हंसराज टावर कॉम्प्लेक्स में आग लगने के बाद चारों तरफ धुआं ही धुआं था। कॉम्प्लेक्स तीन तरफ से करीब करीब बंद था। आगे की तरफ खुला था। इस कारण धुआं आगे की तरफ से अधिक निकल रहा था। बाकी तीन तरफ से छोटे छोटे दीवारों के छेद से धुआं तेज निकल रहा था।