{"_id":"66879b5a00b5b4599604ff8e","slug":"fire-broke-out-in-logix-mall-of-noida-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Fire: नोएडा के लॉजिक्स मॉल में लगी आग, चारों तरफ धुआं ही धुआं; दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Fire: नोएडा के लॉजिक्स मॉल में लगी आग, चारों तरफ धुआं ही धुआं; दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Fri, 05 Jul 2024 12:36 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:36 PM IST
सार
लाजिक्स मॉल के अंदर एक दुकान में आग लगी है। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की छह से अधिक गाड़ियां मौके पर है।
विज्ञापन
लॉजिक्स मॉल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के लॉजिक्स मॉल में आग लगने की खबर है। आग लगने पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पूरे मॉल को खाली कराया गया है। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकलकर्मी पहुंचे हैं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लाजिक्स मॉल के अंदर एक दुकान में आग लगी । आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग की छह से अधिक गाड़ियां मौके पर है। मॉल में धुआं भर गया है, जिसे निकाला जा रहा है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लाजिक्स मॉल के प्रथम स्थल स्थित एडीडास के शोरूम में आग लगी थी। जिस वक्त आग लगी उसे दौरान शोरूम बंद था। मॉल को पूरी तरह से खाली कर लिया गया है और आज को बुझा दिया गया है। आसपास की दुकानों की वायरिंग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मॉल के अंदर कोई फंसा हुआ नहीं है और न ही कोई घायल हुआ है। अग्निशमन विभाग की 10 दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाई गई थी। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन