हादसों का दिन: अब बिहार जाने वाली एक और बस में लगी आग, आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, कोई हताहत नहीं
दिल्ली से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। नोएडा से ग्रेटर नोएडा जा रही बस आगरा एक्सप्रेसवे पर आग का शिकार हो गई। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है।
विस्तार
छठ पूजा के लिए दिल्ली एनसीआर से हजारों की भीड़ में लोग बिहार जा रहे हैं। इस दौरान आज बुधवार को कई जगहों से हादसों की खबरें सामने आई। दिल्ली से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस में अचानक आग लग गई। नोएडा से ग्रेटर नोएडा जा रही बस आगरा एक्सप्रेसवे पर आग का शिकार हो गई। खबर लिखे जाने तक अभी किसी के कोई हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तथा एम्बुलेंस मौजूद है। आग पर काबू पा लिया गया है।
#WATCH | Gautam Buddha Nagar, UP: Fire broke out in a bus going from Delhi to Bihar near Zero Point in Greater Noida. Fire has been brought under control.
विज्ञापन
(Source: Fire Department) pic.twitter.com/aZ9NJHkQZb— ANI (@ANI) November 15, 2023